Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

अपनाकर देंखे ये वास्‍तु टिप्‍स, सास-बहू के रिश्ते में आएगी मिठास

सास-बहू का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। इसमें अगर दोनों एक-दूसरे को प्यार व सम्मान दें तो ही वे उम्रभर मां-बेटी की तरह जिंदगी बीता सकती है। शादी के शुरुआती दौर में तो दोनों के बीच अच्छा समय बीतता है। मगर बाद में छोटी-छोटी बातों को लेकर भी तनाव होने लगता है। ऐसे में बात सुलझा ना पाने से अक्सर बात घर टूटने तक पहुंच जाती है। मगर वास्तु से जुड़े कुछ उपाय अपनाकर सास-बहू अपने रिश्ते में मजबूती, मिठास व अपनापन ला सकती है। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
कमरे में लगाएं लाल रंग का फ्रेम : सास-बहू के रिश्ते में मजबूती लाने के लिए दोनों अपने कमरे में लाल रंग फोटो फ्रेम लगवाएं। उस फोटो में दोनों की एक साथ तस्वीर हो। इससे सास-बहू में चल रहा मनमुटाव दूर होकर रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
किचन में ना लगवाएं काले रंग का कैबिनेट : अगर आपकी रसोई के कैबिनेट का रंग काला है तो इसे तुरंत बदल लें। वास्तु अनुसार, काले रंग की रेडिएशन महिलाओं की सेहत पर बुरा असर डालती है। इससे संबंधों में खटास आ सकती हैं।
सही दिशा में हो कूड़ेदान : वास्तु अनुसार, कूड़ेदान का संबंध रिश्तों में आए तनाव से माना जाता है। इसलिए रिश्तों में प्यार, मिठास बरकरार रखने के लिए कूड़ेदान को हमेशा घर की उत्तर-पूर्ण दिशा में ही रखना चाहिए।
इस दिशा में हो सास-ससुर का कमरा : वास्तु अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा डोमिनेटिंग डायरेक्शन होती है। ऐसे में इसी दिशा में सास ससुर का कमरा होना चाहिए। नहीं तो सास- बहू में मनमुटाव रह सकता है।
घर में लगाएं कुछ पौधे : सास-बहू को अपने रिश्ते में मजबूती बरकरार रखने के लिए घर में गुलाब, चंपा, चमेली के फूल लगाने चाहिए। वास्तु अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखना व रोजाना इसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही सास-बहू के संबंधों में मिठास आती है।
दिन में एक बार साथ में खाएं : दिन में कम से कम एक बार सास-बहू को एकसाथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इस दौरान दोनों को आमने-सामने बैठने की जगह पर एस शेप में बैठने चाहिए। वास्तु अनुसार, खाना खाने के लिए सास को नार्थ यानि उत्तर और बहू को ईस्ट यानि पूर्व की ओर अपना चेहरा रखना चाहिए।

Related posts

स्किनकेयर रूटीन में आज ही शामिल करें ये हर्बल प्रोडक्ट्स

Pradesh Samwad Team

पार्टनर की ये आदतें बताती हैं कि प्यार वाले रिश्तों में इनसिक्‍योरिटी होना कोई असामान्य बात नहीं है

Pradesh Samwad Team

बच्‍चों को ऐसे सिखाएं खुद कपड़े पहनना, खूब बचेगा टाइम और एनर्जी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment