Pradesh Samwad
खेल

अंडर-19 विश्व कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल आज


भारत और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज टीमें आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। कोरोना महामारी के कारण भारत की तैयारियां काफी बाधित हुईं। पिछले दो साल में कोई नैशनल कैंप या टूर्नामेंट नहीं था और हाल ही में सिर्फ एशिया कप खेलकर टीम यहां आई थी। यहां आने के बाद दूसरे मैच से पहले कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आयरलैंड के खिलाफ टीम बमुश्किल 11 खिलाड़ी जुटा सकी।
कप्तान यश ढुल, उप-कप्तान शेख रशीद, आराध्य यादव, मानव परख और सिद्धार्थ यादव कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। ये पांचों आयरलैंड और यु्गांडा के खिलाफ नहीं खेल सके जिसके बाद बीसीसीआई को वैकल्पिक खिलाड़ी भेजने पड़े। युगांडा के खिलाफ छह रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा गया। भारतीय टीम ने हालांकि आयरलैंड और युगांडा दोनों को हराया और फिर क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश को मात दी। अब भारत के पास पूरी मजबूत टीम है और निशांत सिंधु भी संक्रमण से उबर चुके हैं।
लगातार चौथी बार: भारत के सामने आज ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम है जो खिताब के दावेदारों में है। भारत का मनोबल हालांकि इस बात से बढ़ा होगा कि कोरोना से जूझते हुए भी सारे मैच जीतकर वह अंतिम चार में पहुंचा है। भारत लगातार चौथी बार सेमीफाइनल खेलेगा। भारत के पास हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, राज बावा के अलावा ढुल और रशीद जैसे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में रवि कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।
तेज गेंदबाज राजवर्धन हैंगरगेकर, स्पिनर विक्की ओस्तवाल और कौशल तांबे के साथ मध्यम तेज गेंदबाज बावा पर नजरें होंगी। दूसरी तरफ, दो बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने क्वॉर्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराया। उसके पास ओपनर टीग वीली हैं जिन्होंने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 71 गेंद में 97 रन बनाए और भारत को उनके बल्ले पर अंकुश लगाना होगा। भारत ने प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

Related posts

श्रीलंका का काम तमाम, पहले टी-20 में भारत की एकतरफा जीत

Pradesh Samwad Team

अल बैक टूर्नामेंट : अरेरा अकादमी फ़ाइनल में

Pradesh Samwad Team

शांति-गया स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे दामोदर आर्य

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment