Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट ईएमपीएल और अलहम्द मेडिकल सेमीफाइनल में

भोपाल। ईएमपीएल ने फगीटो एकादश को 29 रनों से हराकर 27वें आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के कारपोरेट वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका सामना अलहम्द मेडिकल से होगा। अल्हम्द मेडिकल ने रजा इलेवन को 8 विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मंगलवार को ईएमपीएल ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें सुमित तनेजा ने 99 रनों की पारी खेली। अनुमय ने चार विकेट लिए। जवाब में फगीटो एकादश सात विकेट पर 143 रन बना सकी। उसकी ओर से पीयूष ने अविजित 81 रन बनाए । फिरदोस ने तीन विकेट लिए और दर्शन को दो विकेट मिले। सुमित तनेजा मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष मुमताज खान, आईईएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील द्विवेदी और सहायक संचालक जनसंपर्क मुकेश दुबे ने पुरस्कृत किया। दूसरे मैच में रजा इलेवन ने 146 रन बनाए उसकी ओर से लोकेश ने 52 रनों की पारी खेली। जवाब में अलहम्द मेडिकल ने जरूरी रन 14.2 ओवर में 2 विकेट पर बना दिए। उसकी ओर से सम्मी दीवान 79 रनों की अविजित पारी खेली। वह मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए।

आज के मैच
वेदांत मल्टी बनाम अनमोल जीवन
सुबह 9.00 बजे से
ईएमपीएल बनाम अलहम्द मेडिकल

Related posts

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप

Pradesh Samwad Team

जबलपुर ने छिंदवाड़ा जिले को 40 रनों से पराजित कर खिताब जीता

Pradesh Samwad Team

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि जडेजा को पिछले सीजन से ही पता था कि वे इस साल कप्तानी करेंगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment