Pradesh Samwad
खेल

आरजीपीवी राज्य स्तरीय ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप

32 स्वर्ण के साथ भोपाल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप


  • भोपाल
    आरजीपीवी ड्रॉप रोबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल नोडल ने 32 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर सागर नोडल एवं तीसरे स्थान पर जबलपुर नोडल रहा। प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान सागर इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में किया गया।
    महिला वर्ग के डबल्स फाइनल में भोपाल की नीलम चतुर्वेदी व श्रेया चौरसिया की जोड़ी ने सागर की सेजल जैन एवं प्रतीक्षा जैन की जोड़ी को 21-5, 21-6 से पराजित कर स्वर्ण पर कब्जा किया। इस वर्ग का कांस्य पदक जबलपुर को मिला। पुरुष वर्ग के डबल फाइनल में भोपाल के विकास नागौर व शयन सिंह ने सागर के अरुण कालरा व अंकित साहू को 21- 6, 21-3 से हराकर खिताब जीता। इस वर्ग का कांस्य पदक उज्जैन नोडल को मिला। महिला ट्रिपल वर्ग में भोपाल की मोनिका दुबे, श्रेया सनोदिया एवं सुरभि चौरसिया ने सागर की मानसी जैन, प्रतीक्षा यादव एवं अनामिका विश्वकर्मा को 21-6, 21-8 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। कांस्य पदक जबलपुर नोडल को मिला। पुरुष वर्ग में भोपाल के अतुल प्रकाश, ब्रह्मदेव रामजी तिवारी एवं अमन सर्राफ ने सागर के अंशुल सोनी, पृथ्वीराज एवं जसकरण को आसानी से 21-2, 21-3 से पराजित कर खिताब जीता। इस वर्ग का कांस्य पदक भी जबलपुर नोडल को मिला। मिक्स डबल का स्वर्ण पदक भोपाल, रजत पदक सागर एवं कांस्य पदक जबलपुर को मिला। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ.मंजू सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण आरजीपीवी, पंकज कुमार जैन सचिव ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश, डायरेक्टर रितुल सराफ, अर्चित सराफ, प्राचार्य डॉ. आरके जैन, भूतपूर्व नोडल अधिकारी संकल्प शुक्ला, डॉ.प्रभात सिंह ठाकुर, आयोजन सचिव शैलेंद्र पांडे द्वारा किया गया।
    इस अवसर पर महेश सोधिया टेक्निकल डायरेक्टर ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश, अमित सिंह राष्ट्रीय एंपायर, रुचिता यादव स्टेट एंपायर एवं रुकमणी भिलाला अंतरराष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल खिलाड़ी को शॉल एवं श्रीफल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

Related posts

सेकंड वूमेंस ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

वेंकटेश अय्यर ने छक्का लगाकर जिताया मैच

Pradesh Samwad Team

रणजी ट्राफी फाइनल में मुंबई के दो कोच की प्रतिष्ठा दांव पर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment