33.2 C
Madhya Pradesh
June 11, 2026
Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

अगर अच्छी नींद लेना चाहते हैं, तो भूल से भी न करें ये गलतियां

कभी-कभी लोग रात में सोने के बावजूद सुबह उठने पर थका हुआ महसूस करते हैं. इसके पीछे ठीक से नींद (Sleeping problem) पूरी न करना वजह हो सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप एक रात सही से नींद पूरी नहीं करते हैं, तो इससे आपको पाचन में दिक्कत, ब्लड शुगर (Blood sugar) और सिर में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप लगातार सही से नींद नहीं ले रहे हैं, तो ये बड़े हेल्थ ईशूज (Health issues) की वजह बन सकती है.
ऐसी स्थिति में आपको दिल की बीमारी, डिप्रेशन, टाइप 2 डायबिटीज या भूलने की बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है. दरअसल, पूरी या सही तरीके से नींद न लेने के पीछे कुछ आदतें या गलतियां होती हैं, जिन्हें हम अक्सर दोहराते रहते हैं. हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
सोने से ठीक पहने खाना : स्टडी में सामने आया है कि अगर आप रात में सोते समय या लेट खाना खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है. साथ ही रात में एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है और जान लें इससे नींद भी डिस्टर्ब होती है. बेहतर रहेगा की सोने से ठीक 3 से 4 घंटे पहले डिनर करें.
गैजेट्स में लगना : मेलाटोनिन नाम का हार्मोन सोने में मदद करता है, पर अगर सोने से पहले गैजेट्स का यूज किया जाए, तो इससे इस हार्मोन पर बुरा असर पड़ता है. कहते हैं कि ब्लू लाइट सोने की साइकिल को प्रभावित करती है. इसलिए ऐसा माना जाता है कि सोने से एक घंटे पहले किसी भी तरह के गैजेट्स का यूज नहीं करना चाहिए.
स्लीप हाइजीन का ध्यान न रखना : सोने के रूटीन को सेट न करने के कारण भी सही और पूरी नींद लेने में समस्या आती है. अक्सर लोग रात में 10 या फिर 12 बजे तक सोते हैं, लेकिन ये बॉडी और नींद दोनों के लिए अच्छा नहीं होता. साथ ही सोने से पहले आप चाहे तो रिलैक्स होने के लिए किताब पढ़ सकते हैं.
रात में हैवी वर्कआउट : कुछ लोगों को सुबह की बजाय देर शाम में हैवी वर्कआउट करने की आदत होती है. विशेषज्ञों की मानें तो इससे बॉडी काफी हील हो जाती है और ये ठीक से नींद लेने में प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है. कहते हैं कि सोने से 3 या 4 घंटे पहले वर्कआउट कर लेना बेहतर रहता है.

Related posts

इन चार तरीकों से चुटकियों में ठीक हो जाता है मर्दों का खराब मूड

Pradesh Samwad Team

दुल्हन से जुड़े वो 4 खर्चें, जिन्हें शादी का बजट बनाते हुए ज्यादातर लोग जाते हैं भूल

Pradesh Samwad Team

शरीर से नहीं आएगी पसीने की बदबू, परफ्यूम की जगह आजमाएं ये सस्ता तरीका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment