Pradesh Samwad
खेलविडियो

रोऊं या हंसू… अजब-गजब ढंग से आउट हुए आंद्रे रसेल

क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। यहां कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के 2022 सीजन के दूसरे मुकाबले में आंद्रे रसेल के साथ। जिस अंदाज में वह मिनिस्टर ग्रुप ढाका की ओर से खुलना टाइगर्स के खिलाफ खेलते हुए रन आउट हुए वह शायद ही कभी भूल पाएं।
अब बताते हैं मैच में हुआ क्या था? पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद थिसारा परेरा ने किया। रसेल हल्के बल्ले से खेलकर रन के लिए दौड़ पड़े। थर्डमैन पर खड़े मेहदी हसन ने स्ट्राइकिंग एंड को निशाना लगाते हुए सटीक थ्रो किया, जिस ओर महमुदुल्लाह दौड़ रहे थे। गेंद स्टंप्स पर लगी भी, लेकिन तब तक महमुदुल्लाह क्रीज में पहुंच चुके थे।
अब यहां जो हुआ उसे एतिहासिक कहा जा सकता है। दरअसल, गेंद स्ट्राइकिंग एंड पर स्टंप्स पर लगने के बाद सीधे नॉन स्ट्राकिंग एंड के स्टंप्स पर जा लगी। गेंद ऐसे दिशा बदलते हुए दूसरे छोर पर भी स्टंप्स बिखेरेगी इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था। यहां तक कि रसेल भी इस बात से अंजान थे।
उनका पूरा फोकस महमुदुल्लाह पर था, जो खतरे वाले एंड के लिए दौड़ रहे थे। इसी चक्कर में वह गेंद से पिछड़ गए। चूकि गेंद उनसे पहले क्रीज में पहुंचकर स्टंप्स पर लग चुकी थी तो उन्हें पवेलियन की ओर लौटना पड़ा। वह 7 रन बनाकर लौटे। इस पर उनकी IPL की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी मजे लिए। उसने लिखा- मैं रोऊं या हंसू… करुं मैं क्या करुं…।
वीडियो को रसेल ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- यह तो पागलपन है। मैच की बात करें तो मिनिस्टर ग्रुप ढाका ने 6 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में खुलना टाइगर्स ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

Related posts

ऑनलाइन ट्रोल होने के बाद मोहम्मद शमी की पहली पोस्ट, जानिए क्या-क्या लिखा है

Pradesh Samwad Team

रोवमैन पोवेल के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, 10 छक्के 4 चौके लगाकर तय कर दी टीम की जीत

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान की लगातार चौथी जीत, नामीबिया को रौंद सेमीफाइनल में पहुंचा, बाबर-रिजवान रहे हीरो

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment