Pradesh Samwad
खेल

सैम क्रिकेट लीग 2022 का विदिशा में भव्य शुभारंभ

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित, इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट – सैम क्रिकेट लीग 2022 का विदिशा के कॉलेज ग्राउण्ड में भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुकेश टंडन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, विदिशा एवं पूजा सिंह, प्रभारी महिला थाना ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढाते हुए इस खेल आयोजन पर बधाई दी। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया है। आज पहले दिन 3 मुकाबले हुए जिसमें सांची स्कूल और सनराईजर के मुकाबले में सनराईजर टीम विजयी हुई।दूसरे मुकाबले में सेयू टीम ने कुआखेडी टीम को हराया। तीसरे मैच मे शांति निकेतन टीम ने सेंट मैरी टीम को कराया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी तक होगा।

Related posts

रोहित-द्रविड़ युग का दमदार आगाज, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

चेन्नई को हराते हुए टॉप-4 में बनाई जगह, आरसीबी ने लगाया जीत का छक्का

Pradesh Samwad Team

ओलिंपिक से भी किया जा सकता है बाहर, रूस को FIFA World Cup से निकाला गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment