Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

6 शेरनियों के पीछे-पीछे चल रही थी महिला, फिर पकड़ ली एक की पूंछ


शेर, मतलब जंगल का राजा। जिसके पास जाने की हिम्मत बड़े-बड़े जानवर नहीं करते। जी हां, जब शेर दहाड़ता है तो कई किलोमीटर दूर टहलते जानवर भी सतर्क हो जाते हैं! लेकिन एक महिला है जिसने एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 6 शेरों के साथ चलते हुए एक वीडियो फिल्माया है। अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग महिला का कॉन्फिडेंस देख हैरान हैं। जबकि कुछ यह सोच रहे हैं कि ये शेर महिला के साथ इतने आराम से कैसे चल रहे हैं?
क्या है वीडियो में? : इस वीडियो में आप एक महिला को जंगल में 6 शेरनियों के पीछे-पीछे चलते देख सकते हैं। वह शेरनियों के साथ चलते हुए वीडियो के लिए फोटोग्राफर को कुछ शानदार पोज भी देती नजर आ रही है। गजब तो यह है कि महिला के चेहरे पर डर नाम की जरा सी शिकन तक नहीं है। उसके चेहरे पर तो मुस्कान और आत्मविश्वास ही दिखाता है। तभी तो वह बड़े ही आराम से एक शेरनी की पूंछ भी पकड़ लेती है। हालांकि, फिर भी शेरनियां उसे कुछ नहीं कहती। जाहिर है कि यह सभी पालतू होंगे!
हजारों बार देखा जा चुका है क्लिप : इस चौंकाने वाले क्लिप को इंस्टाग्राम पर safarigallery नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। उनके अनुसार यह वीडियो अफ्रीका के केन्या का है। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो में नजर आ रही महिला कौन है, और ये वीडियो कब फिल्माया गया। लेकिन क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.50 लाख से व्यूज और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
वीडियो फिल्माने वाले पर गर्व है! : इस हैरतअंगेज नजारे को देखने के बाद बहुत से यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने लिखा कि वीडियोग्राफर पर गर्व हो रहा है! जबकि कुछ ने कहा कि कमाल की एडिटिंग है। यहां तक एक यूजर ने तो जय मां शेरावाली भी लिख दिया। वैसे आपका क्या कहना चाहेंगे इस दृश्य को देखने के बाद? कमेंट में जरूर लिखें।

https://www.instagram.com/reel/CYjT_CJpftW/?utm_source=ig_web_copy_link

Related posts

समंदर में उतरा भारत का नया स्वदेशी डेस्ट्रॉयर, दुश्मन के रेडार को भी चकमा दे सकता है

Pradesh Samwad Team

मलेशिया के गेंदबाज Virandeep Singh ने बनाया रिकॉर्ड : 6 गेंदों पर 6 विकेट

Pradesh Samwad Team

Women’s World Cup 2022: पूजा वस्त्रकर ने सूजी बेट्स को किया रनआउट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment