Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

यूपी और बिहार पुलिस में रौबदार मूंछ रखने पर इनाम, MP पुलिस में सजा क्यों

?

रौबदार मूंछ की वजह अक्सर किसी शख्स की समाज में एक अलग पहचान बनाती है। शायद इसलिए अक्सर हम सुनते हैं कि सेना, पुलिस या सुरक्षा से जुड़ी नौकरियों में रौबदार मूंछ रखने वालों विशेष स्थान दिया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस में रौबदार मूंछ रखने पर पुलिस महकमा उन्हें सम्मानित करती है तो वहीं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में पुलिस महकमा कॉन्स्टेबल के रौबदार मूंछ रखने पर नौकरी से सस्पेंड कर देती है।
एमपी पुलिस के कॉन्स्टेबल राकेश राणा को रौबदार मूंछों की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई जगहों पर रौबदार मूंछों के लिए पुलिसकर्मियों को भत्ता और इनाम मिलता है। मगर एमपी पुलिस के इस जवान को स्टाइलिश मूंछों की वजह से सजा मिली है। मूंछें नहीं कटवाने पर पुलिस उसे सस्पेंड कर दिया गया है। जवान अभिनंदन कट मूंछें रखता है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद अभिनंदन कट मूंछों का ट्रेंड चल गया था।
सस्पेंड होने के बाद भी मूंछ नहीं हटाएंगे राकेश : हालांकि राकेश ने इस आदेश पर कहा, सर, मैं राजपूत हूं और मूंछ रखना मेरी शान है। नौकरी भले ही जाए पर मैं मूंछ नहीं काटूंगा। मैं पहले से इसी तरह मूंछ रखे हुए हूं। पाकिस्तान सेना के हाथों पकड़ने जाने के बाद ग्रुप कैप्टन अभिनंदन एक पहचान बन गए थे। उसके बाद से ही लोग उन्हें भी उनकी मूंछ के कारण अभिनंदन कहने लगे। मुझे निलंबन का आदेश मंजूर है, लेकिन मूंछ नहीं हटाऊंगा।
विंग कमांडर अभिनंदन, यूपी के ADG प्रशांत… रौबदार मूंछें इनकी पहचान लेकिन एमपी के कॉन्स्टेबल को इसी वजह से सजा
यूपी में रौबदार मूंछ पर इनाम : उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिछले दिनों एसएसपी प्रभाकर चौधरी को कॉन्स्टेबल आकाश की मूंछें पसंद आ गईं। उन्होंने आकाश को एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बिहार में भी रौबदार मूंछ पर इनाम : बिहार के गोपालगंज में सारण के तत्कालीन डीआईजी मनु महाराज (IPS Manu Maharaj) ने अपने एक एएसआई को उसकी मूछों के लिए न केवल सराहा बल्कि इनाम भी दिया था। गोपालगंज पहुंचने के बाद मनु महाराज ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक करने के बाद मनु महाराज ने कुचायकोट थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान मनु महाराज की नजर ड्यूटी पर तैनात एसआई उमेश यादव और उनकी मूछों की ओर गई जिसे देखकर मनु महाराज ने इसकी तारीफ की।
मूंछो को लेकर तारीफ के साथ ही डीआईजी ने उन्हें सम्मानित भी किया। मनु महाराज ने इस दौरान एएसआई उमेश यादव को अपने पास से 5 सौ रुपये देकर सम्मानित किया और उनकी मूछों की जमकर तारीफ की।

Related posts

Craps en ligne pendant les fêtes : guide complet de conformité réglementaire et stratégies de gains grâce aux tours gratuits

कोर्ट के आदेश के बाद सख्त हुई नगरनिगम

Pradesh Samwad Team

Jeux de table en ligne : quel support – desktop ou mobile – offre la meilleure expérience ?

Leave a Comment