Pradesh Samwad
खेल

हम तेज और आक्रामक हॉकी खेलना चाहते हैं : मुख्य कोच जेनेक शोपमैन


2022 महिला हॉकी एशिया कप को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेक शोपमैन अपने कार्यकाल की सकारात्मक शुरुआत करने और महिला टीम को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि टीम के तेज और आक्रामक हॉकी खेलने की रणनीति बनाई गई है। ओमान के मस्कट में सुल्तान काबूस स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 21 से 28 जनवरी तक होने वाला 2022 महिला हॉकी एशिया कप नए साल में भारतीय टीम के लिए पहली बड़ी प्रतियोगिता होगी।
एशिया कप के लिए टीम की तैयारी को लेकर शोपमैन ने कहा, ‘फिलहाल हम भारतीय महिला टीम के रूप में अपनी खेल शैली को परिभाषित करने पर काम कर रहे हैं, हम तेज और आक्रामक हॉकी खेलना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि हम अपने कौशल और गति का बेहतर उपयोग करने के साथ एक मजबूत रक्षात्मक इकाई भी बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जो देख रही हूं, उससे मैं खुश हूं। हम ट्रेनिंग में जितना बेहतर डिफेंड करते हैं, उतना ही आक्रमण करना जरूरी हो जाता है और यह टीम की प्रगति को भी गति देता है।’
विश्व कप में टीम के लक्ष्यों के बारे में शोपमैन ने कहा, ‘हमारा पहला उद्देश्य विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यही वह जगह है, जहां दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिस्पर्धा करने के लिए आती हैं। मैं यह देखने के लिए भी बहुत उत्सुक हूं कि हम इस समय किस स्तर पर हैं और क्या हम उस खेल की शैली पर अमल कर सकते हैं जिसकी मैं कल्पना कर रही हूं।’
शोपमैन ने कहा ‘मैं प्रतियोगिता में अपने विरोधियों के खिलाफ टीम के प्रदर्शन को नहीं देख रही हूं, बल्कि मैं इस बात को लेकर उत्सुक हूं कि टीम अपनी खुद की अपेक्षाओं के खिलाफ कैसा खेलती है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि टीम ओमान में कैसा प्रदर्शन करती है, क्योंकि यह वास्तव में चुनौतीपूर्ण होगा।’ एशिया कप में गत चैंपियन होने के अतिरिक्त दबाव को संभालने को लेकर शोपमैन ने कहा, ‘खुद एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं समझती हूं कि कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जब आपसे जीतने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, टीम से मेरी उम्मीदें काफी अलग हैं।
प्रत्येक खिलाड़ी को मैदान पर काम करना होता है और मैं इस बात से अधिक चिंतित हूं कि खिलाड़ी मैदान पर अपना काम और जिम्मेदारियों को कैसे निभाते हैं। मैं परिणामों की तुलना में प्रदर्शन के बारे में अधिक चिंतित हूं, और अगर हम जैसा चाहते हैं वैसा ही प्रदर्शन जारी रखने में सक्षम हैं, तो मुझे यकीन है कि परिणाम भी आगे आएंगे।’

Related posts

मैदान में दौड़ के बाद खेला क्रिकेट… स्टेडियम में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज

Pradesh Samwad Team

ओडिशा ने जीती राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 2-0 से हराया

Pradesh Samwad Team

धोनी-विराट-रोहित जैसे दिग्ग्जों को किया आउट, अब टीम इंडिया से जुड़े IPL स्टार आवेश खान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment