22.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जोकोविच को मेडिकल छूट मिलने पर स्कॉट मॉरिसन- उनके लिए कोई विशेष नियम नहीं


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को आगामी ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए कोरोना वैक्सीन की स्थिति स्पष्ट करने से छूट मिलने के एक दिन बाद बुधवार को कहा कि जोकोविच के लिए कोई विशेष नियम नहीं होना चाहिए।
मॉरिसन ने कहा कि अगर उनके साक्ष्य अपर्याप्त हैं तो उन्हें किसी और से अलग नहीं माना जाएगा। नोवाक जोकोविच के लिए बिल्कुल भी खास नियम नहीं होने चाहिए, चाहे वो जो भी हों। उल्लेखनीय है कि जोकोविच ने मंगलवार को एक ट्वीट में घोषणा की थी कि वह छूट की अनुमति के साथ सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
उन्होंने ट्वीट में लिखा था- मैंने ब्रेक के दौरान अपने प्रियजनों के साथ शानदार क्वालिटी समय बिताया है और आज मैं शर्तों में छूट की अनुमति के साथ ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं।
34 वर्षीय जोकोविच पिछले कुछ समय से अपने कोरोना वैक्सीन लगाने के स्टेटस का खुलासा न करने को लेकर विवाद में रहे हैं। दरअसल मेलबोर्न में प्रतिस्पर्धा करने के लिए वैक्सीन लगाने की स्थिति स्पष्ट करना एक शर्त है जब तक किसी को इसमें छूट नहीं दी जाती। इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार और जोकोविच के बीच तनातनी भी रही, लेकिन अंतत: उन्हें छूट दे दी गई।

Related posts

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

अरेरा क्रिकेट अकादमी का समर केम्प

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बहुप्रतीक्षित 2022-23 का बजट पेश किया गया है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment