Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक एक आपराधिक साजिश : मुख्यमंत्री चौहान


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक को ‘‘आपराधिक साजिश’’ करार देते हुये कहा कि देश की जनता इस घटना के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
चौहान ने एक बयान में आरोप लगाया कि जिस तरह से कांग्रेस, कांग्रेस सरकार (पंजाब) और गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है, वह इस देश में कभी नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ देश की करोड़ों करोड़ जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है। वरना कांग्रेस, कांग्रेस सरकार और गांधी परिवार ने तो कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया, वो इस देश में पहले कभी नहीं हुआ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा की जबावदारी राज्य सरकार की थी। ये प्रधानमंत्री जी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है, ये तो राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। क्या कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार, गांधी परिवार, नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा से खेल जाए। यह आपराधिक षड्यंत्र है और देश की जनता इसके लिये कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।’’
बुधवार को पंजाब में सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकाबंदी के कारण 15-20 मिनट के लिए एक फ्लाईओवर पर फंस गए थे। इस घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा में ‘‘ बड़ी चूक’’ के तौर पर बताया।
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी ‘‘ सुरक्षा चूक’’ की इस घटना की कड़ी निंदा की ।

Related posts

Crippled Provider EvoPlay , 3 Oak Tree , Nigra Gambling , Ruby-Red Flirt , And To A Greater Extent — UK casino duelz

Acompte Et Retrait Processus zone française Try It Now enligne casinozer

Assistance 24 h/24 et 7 j/7 dans les casinos en ligne : comment l’IA et les agents humains transforment les bonus pour les joueurs débutants

Leave a Comment