Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजियाना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 9 जनवरी से

भोपाल। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में हर साल आयोजित होने वाला इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार 9 जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। यह 27 वा संस्करण होगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 9.30 बजे करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और विधायक पीसी शर्मा उपस्थित रहेंगे। इस टूर्नामेंट में मीडिया से जुड़ी 12 टीमें लीग मुकाबले खेलेंगी। इसके अलावा 32 टीमें नॉकआउट मैच खेलेंगी। इस वर्ष से यह टूर्नामेंट कलर डे्रस में होगा। लीग खेलने वाली विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। इसके उपरांत मैन आफ द मैच पुरस्कार वितरण होगा। इच्छुक टीमें 6 जनवरी तक अपनी एंट्री जमा कर सकती हैं। इस बार सभी टीमों के लिए एक एंट्री फॉर्म तैयार किया गया है, जिसमें सभी कप्तान अपनी टीमों के 16 खिलाडिय़ों के नाम सचित्र भेजेंगे। इन्हीं 15 खिलाडिय़ों में से अंतिम 11 खेल सकेंगे। एंट्री फॉर्म में दिए गए खिलाडिय़ों के अलावा किसी अन्य खिलाडिय़ों को खेलने की अनुमति नहीं होगी। इच्छुक टीमों के कप्तान 5 जनवरी तक ओल्ड कैंपियन मैदान पर सुबह 10.00 से 12.00 के बीच  एंट्री फॉर्म ले सकते हैं।

Related posts

शुभ को डबल क्राउन : हर्ष, रूबी, वरुण और हर्षित ने भी जीते खिताब

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता, चिरंजीव वालिया की घातक गेंदबाज़ी

Pradesh Samwad Team

युवा दिवस पर प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल राष्ट्रीय युवा उत्सव उद्घाटन समारोह से जुडे़ प्रदेश भर के युवा
प्रदेश के समस्त जिलों में जिला स्तर पर मल्लखम्ब, योग एवं अन्य कार्यक्रम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment