Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

इंदौर में सात महीने बाद एक दिन में 100 से ज्याद मरीज मिले, भोपाल और ग्वालियर में भी बेलगाम हो रही संक्रमण की रफ्तार

एमपी में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर छह महीने पहले वाली हालत में पहुंच गया है। प्रदेश में सोमवार को 221 नए मरीज मिले जिनमें से आधे इंदौर के हैं। राजधानी भोपाल और ग्वालियर में भी संक्रमण की रफ्तार तीसरी लहर आने का इशारा कर रही है।

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 नए मामले सामने आए। पिछले करीब छह महीने में यह एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं, इंदौर में करीब सात महीने बाद एक दिन में नए मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई। पूरे प्रदेश में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 7,94,461 तक पहुंच गई है। इससे पहले 15 जून 2021 को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए थे। उसके बाद इसमें निरंतर कमी आने से नए मामलों की संख्या एक दिन में पांच से कम हो गई थी, लेकिन पिछले महीने से इसमें फिर से तेजी आ गई है।
इंदौर में 110 नए केस : एमपी के इंदौर में 110, भोपाल में 54, ग्वालियर में 22, रीवा में छह, दतिया में पांच, सागर और जबलपुर में चार-चार और रतलाम में दो नए मरीज मिले हैं। सोमवार को मिले नए मरीजों में से आधे अकेले इंदौर के हैं। इंदौर में 24 घंटे में 110 लोगों की कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले में प्रतिबंधों के संकेत दिए हैं। इंदौर में करीब सात महीने बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सौ से ज्यादा आया है। पिछले साल 10 जून को 117 मरीज मिले थे।
भोपाल में एक ही परिवार के 11 संक्रमित : राजधानी भोपाल में भी रविवार को 54 नए मरीज मिले। इनमें पुराने शहर के एक ही परिवार के 11 सदस्य शामिल हैं। इनमें चार महीने का एक बच्चा भी है। ग्वालियर में सोमवार को एक साथ 22 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। दतिया के कलेक्टर संजय कुमार सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके परिवार के चार अन्य सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में चार नए संक्रमित मिले हैं जिनमें दो सेना के जवान हैं। दोनों ही ट्रेनिंग के लिए बाहर से जबलपुर आए हैं। संक्रमित पाई गई एक महिला कैंसर पेशेंट है। वह मुम्बई के टाटा मेमोरियल अस्पताल से इलाज कराकर जबलपुर लौटी है। रतलाम में दो नए पॉजिटिव मिले हैं। रीवा में छह और सागर में चार नए संक्रमित मिले हैं। उज्जैन में रविवार को आठ पॉजिटिव आए थे।
रविवार को मिले थे 151 मरीज : इससे पहले रविवार को प्रदेश में 151 नए मरीज मिले थे। रविवार को एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 608 थी जो सोमवार को बढ़कर 773 हो गई। रविवार को इंदौर में 80, भोपाल में 42, ग्वालियर में 6, खरगोन में पांच, सागर में पांच, बालाघाट में दो, बैतूल में दो और छिंदवाड़ा, दतिया, होशंगाबाद, जबलपुर, खंडवा, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में एक-एक नए मरीज मिले थे।
24 घंटों में एक भी मौत नहीं : मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,533 है। पिछले 24 घंटों में 56 लोग इस बीमारी से मुक्त हुए हैं। इसी के साथ कुल 7,94,461 संक्रमितों में अब तक 7,83,155 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। प्रदेश में सोमवार को 10,00,901 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 10,34,44,724 कोरोना रोधी टीके की खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Related posts

Halloween 2024 : Comment les sites de jeux en ligne transforment les free‑spins en frissons gagnants

Optimiser les programmes de fidélité grâce à Zero‑Lag Gaming : le guide technique ultime pour les opérateurs iGaming

Mikä Asiakas Tarve Tyydyttää Valita Ovat Saatavilla FI Grab Your Bonus Online Locowin Casino

Leave a Comment