Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

लॉन्ग-डिस्टैंस रिलेशनशिप में ऐसे बनाए रखें प्यार

बदलते जमाने के साथ रिश्तों के स्वरूप में भी बदलाव आया है। अब लॉन्ग डिस्टैंस रिलेशनशिप भी आम है। इसका मतलब होता है दूरी से निभाया जाने वाला रिश्ता। जरूरी नहीं कि यह रिश्ता दो प्यार करने वालों का ही हो। यह पति-पत्नी या अपनी शादी का इंतजार करने वाले जोड़े में भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि दूर होने पर भी आप रिश्ते में प्यार को कैसे बरकरार रख सकते हैं—
टाइम शैड्यूल बनाएं : संवाद बनाए रखने के लिए बात करना जरूरी है लेकिन बिजी जीवन में जरूरी नहीं कि सामने वाला हर समय उपलब्ध रहे। इसलिए आपस में बात करने के लिए समय तय करें। इससे दोनों को एक-दूसरे से बात करने में आसानी रहेगी। दोनों के लिए तय समय का इंतजार करना भी रोमांचक होगा।
क्वांटिटी नहीं क्वालिटी पर फोकस : दूरी होने पर कुछ कपल्स हो सकता है बार-बार कॉल करने पर जोर देते हों। मनोचिकित्सकों का मानना है कि ऐसे में आपको क्वांटिटी की जगह क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। आप तय समय पर एक या दो बार अच्छे से बात करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
मिलना भी जरूरी : यदि कपल्स में ज्यादा दूरी नहीं है, मसलन एक ही देश या राज्य में हैं, तो बीच-बीच में मिलना अच्छा रहेगा। मनोविशेषज्ञों का मानना है कि वीडियो कॉल और एक-दूसरे के आमने-सामने होकर बात करने में जमीन-आसमान का अंतर है। एक ही राज्य में हैं तो कुछ-कुछ अंतराल के बाद मिल लेना रिश्ते में प्यार भी बढ़ाएगा।
करें कुछ इंटरैस्टिंग : रिश्ते को ऊबाऊ होने से बचाने और उसे ऊर्जावान बनाए रखने के लिए कुछ इंटरेंस्टिंग करें। जैसे कभी-कभी वीडियो कॉल करके एक ही समय पर खाना खाएं। लंबा खत लिखें।
रोक-टोक से बचें : एक और बात, आप चू्ंकि एक-दूसरे से दूर हैं, तो ज्यादा रोक-टोक से बचें। कई बार दूरी होने के कारण दोनों में से कोई भी शख्स दूसरे पर रिस्टिक्शंस लगाने की कोशिश कर सकता है। इस बात से बचना चाहिए। ऐसे समय में एक-दूसरे का भरोसा जीतना ही रिश्ते को अच्छा बनाए रखने का मूलमंत्र कहा जा सकता है।

Related posts

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

पसंद नहीं जीवनसाथी, तो इस तरह बचाएं अपना शादीशुदा रिश्ता

Pradesh Samwad Team

बरसात में कपड़ों से आने वाली बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment