Pradesh Samwad
खेल

मैच बचाने के लिए बटलर ने चली कछुए की चाल, 207 गेंद खेलकर बनाए 26 रन


विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर सीमित ओवरों की क्रिकेट के विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं. टेस्ट क्रिकेट में भी बटलर अन्य इंग्लिश बल्लेबाजों के उलट तेजी से रन बनाना पसंद करते हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन में जोस बटलर का अलग अंदाज देखने को मिला.
दरअसल, इंग्लैंड टीम को पांचवें दिन मैच बचाने के लिए ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो एक छोर को पूरी तरह संभाल कर रख सके. बटलर ने इस रोल को बखूबी अदा किया और दिन के दो सत्रों तक कंगारू गेंदबाजों को परेशान करके रखा. बटलर ने 207 गेंदों का सामने करते हुए 26 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 12.56 का रहा और वह 258 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे.
जब ऐसा लग रहा था कि बटलर आज मैच ड्रॉ कराके ही दम लेंगे, तभी वह अनचाहे तरीके से हिट-विकेट आउट होकर पवेलियन चलते बने. जाय रिचर्डसन की शॉर्ट-पिच डिलीवरी के लिए बटलर बैक फुट पर गए और गेंद को ऑफसाइड की ओर खेला. लेकिन शॉट खेलते समय उनका पैर स्टंप्स को छू गया और बेल्स गिर गई. बटलर के आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें धूमिल हो गईं.
टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप : दूसरी पारी में भी इंग्लिश बल्लेबाज ‘तू चल मैं आया’ वाली कहावत को चरितार्थ करते दिखाई दिए. नतीजतन 105 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड के छह महारथी पवेलियन लौट चुके थे. इस दौरानओपनर हसीब हमीद 0, रोरी बर्न्स 34, जो रूट 24, डेविड मलान 20 और ऑली पॉप 4 और बेन स्टोक्स 12 रनों का योगदान दे पाए.
इसके बाद सातवें विकेट के लिए बटलर और क्रिस वोक्स ने 61 रन जोड़कर कंगारू टीम को परेशान कर दिया था. जाय रिचर्डसन ने वोक्स (44) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. फिर 8वें विकेट के लिए बटलर और रॉबिन्सन ने 87 गेंदें खेलकर एक बार फिर कंगारूओं को मुश्किल में डाल दिया. नाथन लियोन ने ओली रॉबिन्सन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. इसके बाद तो बटलर और जिमी एंडरसन भी पवेलियन चलते बने.
275 रनों की करारी हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है. दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा.

Related posts

बेंगलुरु प्लेऑफ में, मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : एस आर के टेक्नोलॉजी 11 ने अम्बिका एस्टर्डम को 3 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदकगृह मंत्री मान. नरोत्तम मिश्रा, वन मंत्री मान. विजय शाह, खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया तथा औद्योगिक नीति और निवेश मंत्री मान. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के आतिथ्य में हुआ राष्ट्रीय रायफल महिला वर्ग का पुरस्कार वितरण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment