Pradesh Samwad
देश विदेश

भूटान अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से PM मोदी को करेगा सम्मानित


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। भूटान सरकार ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल जी खोरलो (Ngadag pel gi khorlo) पीएम मोदी को देने की घोषणा की है। भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई।
भूटान पीएम कार्यालय ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी शर्त के दोस्ती, भूटान के लिए उनके समर्थन और विशेष तौर पर कोरोना महामारी के दौरान की गई मदद के लिए भूटान उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। भूटान का हर नागरिक उन्हें इसके लिए बधाई देता है। सभी मुलाकातों में प्रधानमंत्री मोदी को महान, आध्यात्मिक व्यक्ति पाया। व्यक्तिगत रूप से सम्मान का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।” शेरिंग ने भूटान के राष्ट्रीय दिवस पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को बधाई भी दी है।

Related posts

ऑस्टिन ने कहा कि चीन हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को इस तरह से नया रूप देना चाहता है

Pradesh Samwad Team

चीन की खतरनाक चाल, सोलोमन द्वीप के साथ किया ‘सुरक्षा समझौता’

Pradesh Samwad Team

बाइडन ने इमरान को नहीं किया फोन तो पाकिस्तानी दूतावास पर बरसे कुरैशी, लेटर भेज बताया- ‘अक्षम’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment