Pradesh Samwad
देश विदेश

उत्तर कोरिया में कैदियों की लाशों से भी बर्बरता कर रहे किम जोंग के जल्लाद, फांसी देकर फ्लेमथ्रो से जलाया

उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन के जल्लाद लोगों के शवों के साथ भी बर्बर सलूक कर रहे हैं। एक चौंकाने वाली नई रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया में गार्ड लोगों की भीड़ के सामने फांसी पर चढ़ाए गए कैदियों के शवों को फ्लेमथ्रो से जला दिया। इतना ही नहीं, इन गार्डों ने मानवता की हदे लांघते हुए सार्वजनिक फांसी के दौरान कैदियों के परिवारवालों को भी सामने रहने के लिए मजबूर किया था।
किम ने 2011 से 27 लोगों को दी है मौत : मानवाधिकार समूह ट्रांजिशनल जस्टिस वर्किंग ग्रुप ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने 2011 के बाद से 27 लोगों को मौत की सजा दी है। 17 दिसंबर 2011 को अपने पिता की अचानक मृत्यु के बाद किम जोंग-उन के उत्तर कोरिया की सत्ता संभाली थी। मानवाधिकार समूह के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि इस दौरान किम जोंग उन ने 27 लोगों को मौत दी है।
21 को फायरिंग दस्ते से मरवाया : शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि इनमें से 21 की मौत फायरिंग दस्ते के हाथों हुई है, जबकि दो को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाया गया था। संगठन ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए उत्तर कोरिया से भागे कई लोगों से संपर्क किया। इनमें से कई ने अलग-थलग पड़े उत्तर कोरिया में आम जनजीवन के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
पिता के सामने बेटे के शव को जलाया गया : एक महिला ने प्योंगयांग की राजधानी शहर में हुई एक फ्लेमेथ्रो के जरिए हत्या की घटना को याद करते हुए कहा कि 2012 या 2013 में प्योंगयांग में सार्वजनिक फांसी के बाद भीड़ के सामने एक व्यक्ति के शव को फ्लेमथ्रो के जरिए जला दिया गया था। आरोपी के परिवार को फांसी में शामिल होने और देखने के लिए आगे की पंक्ति में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अपने बेटे को अपनी आंखों के सामने जलता देख पिता बेहोश हो गया था।
एके-47 से बच्चे को मारी गोली : दूसरे व्यक्ति ने एक अन्य घटना को याद करते हुए बताया कि एक बच्चे को कलाश्निकोव राइफल से बेरहमी से मार दिया गया था। घटनास्थल पर खून और मांस के लोथड़े फैले हुए थे। उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने उस पर कदम रखते हुए उसके शरीर को आधा मोड़ दिया और एक बोरी में डाल दिया। उस व्यक्ति ने कहा कि मैंने सुना है कि उन्होंने बोरी को कहीं फेंक दिया।
किम जोंग की निंदा करने वालों को 9 गोली मारने के आदेश : रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया से भागे कई लोगों ने अक्सर कहा कि निशानेबाजों को निंदा करने वाले व्यक्ति के शरीर में नौ गोलियां दागने का आदेश दिया जाता है। पिछले महीने अमेरिकी सरकार से वित्त पोषित स्टेशन रेडियो फ्री एशिया ने यह बताया गया था कि उत्तर कोरिया ने हिट नेटफ्लिक्स शो स्क्विड गेम की प्रतियों की तस्करी के लिए फायरिंग दस्ते द्वारा एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई थी।

Related posts

सऊदी अरब करेगा अपने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज में बदलाव

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने अफगानिस्तान पर राज का मनाया ऐसा जश्न, निकाला अमेरिका-ब्रिटेन का ‘जनाजा’

Pradesh Samwad Team

साइबर क्राइम की रोक थाम के लिए नजदकी थाने में 5 लाख रुपये तक की धोखाधड़ी/ठगी की होगी शिकायत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment