Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है । आज प्रतियोगिता में खेले गए जबलपुर और कटनी के मैच में जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हिये 50 ओवरों में 6 विकेट पर 350 रन बनाए। जिसमे पायल बाल्मीक ने नाबाद 80 रन , माधुरी पासी ने 69 रन , सलीना द्विवेदी ने 61 रन , श्रुति जैन ने 26 रन व आकांक्षा ने नाबाद 22 रन बनाये । कटनी की ओर से मुश्कान ने 3 विकेट, कल्पना ने 2 विकेट और अपर्णा ने 1 विकेट लिए। इस प्रकार जबलपुर ने कटनी को 351 रनों के लक्ष्य दिया।
351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कटनी 35 ओवरों में 128 रनों पर सिमट गई । जिसमे मुश्कान बिस्वास ने 78 रन और सिमरन ने 10 रन बनाए । जबलपुर की ओर से पायल बाल्मीक और सोनम पाठक ने 3-3 विकेट व सोनाली ने 1 विकेट लिए। इस प्रकार जबलपुर 222 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वही दूसरे ग्राउंड में खेले जा रहे नरसिंगपुर और डिंडोरी के मैच में नरसिंगपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 56 रन बनाए। जिसमे आर्य चौदरी ने 8 रन बनाए। डिंडोरी की ओर से प्रगति ने 5 विकेट, ऋषिका जैन ने 3 विकेट और श्रद्धा ने 2 विकेट लिए ।
57 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडोरी ने 10 विकेट रहते हुए 57 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिसमे कुमारी शुभम सिंह ने नाबाद 44 रन बनाए।

कल प्रातः 9 बजे से डिंडोरी और जबलपुर के मध्य पहला सेमीफाइनल मैच खेला जयेगा।

Related posts

टैलेंट सर्च अभियान में अब तक 40 हजार से अधिक खिलाडियों का हुआ फिजिकल टेस्ट

Pradesh Samwad Team

सेकंडभर की चूक और गंवाना पड़ गया विकेट, ऐसे बदकिस्मत रहे न्यूजीलैंड के विल यंग

Pradesh Samwad Team

अनुभवी फुटबॉल कमेंटेटर नोवी कपाडिय़ा का लंबी बीमारी के बाद निधन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment