Pradesh Samwad
खेल

ऋषिराज कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेस में डिजिटल डेंटिस्ट्री कांग्रेस 2021 का आयोजन


भोपाल गांधीनगर स्थित ऋषिराज कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेस में दो दिवसीय डिजिटल डेंटिस्ट्री कांग्रेस 2021 का आयोजन किया गया ।जिसमें 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर शिव शंकर, प्रख्यात प्रोस्थोडॉन्टिस्ट एवं डिजिटल डेंटिस्ट्री एक्सपर्ट ने अपने एक्सपर्ट लेक्चर से डिजिटल डेंटिस्ट्री की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के बारे में अपने अनुभव सांझा किये। इस मौके पर डिजिटल आर्ट कंपनी द्वारा स्टॉल्स लगाए गए जिसमें कैड केम 3D प्रिंटिंग एवं इंट्राऑरल स्कैनर्स का लाइव प्रसारण करके दिखाया गया मुख्य अतिथि के रूप में एलएनसीटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चेयर पर्सन श्री जय नारायण चौकसे ने अपने भाषण में घोषणा की ऋषिराज कॉलेज ऑफ साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में मध्य प्रदेश की पहली डिजिटल लैबोरेट्री बनाई जाएगी । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे पहली डिजिटल लैबोरेट्री बनाने वाला पहला डेंटल कॉलेज ऋषिराज कॉलेज होगा। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के मेंबर डॉ सुरेंद्र अग्रवाल की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश में पहली बार डिजिटल डेंटिस्ट्री का भव्य आयोजन ऋषिराज कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ अनुपम चौकसे, सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, एवं छात्र छात्राये बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related posts

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

14 ferburary

Pradesh Samwad Team

फ्रेंच ओपन में इरिना-कैमेलिया बेगू द्वारा गुस्से में फेंका गया रैकेट उछलकर एक बच्चे के माथे पर जा लगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment