Pradesh Samwad
देश विदेश

फ्रांस ने ब्रिटेन आने-जाने पर लगाई रोक, ओमीक्रोन की घातक रफ्तार से यूरोप में ‘हाहाकार’,

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों की चिंता के बीच फ्रांस ने ब्रिटेन से आने-जाने के लिए यात्रा पर रोक लगाने की घोषणा की। साथ ही यात्रा के लिए कारणों की सीमा तय करते हुए फ्रांस पहुंचने पर 48 घंटे की आइसोलेशन को अनिवार्य कर दिया है। ब्रिटेन में बुधवार को कोरोनोा वायरस के रिकॉर्ड मामले मिले हैं। जिसके बाद पूरी दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चिंता बढ़ गई है।
शुक्रवार मध्य रात्रि से ब्रिटेन आने-जाने पर लगेगी रोक : फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा कि ब्रिटेन में ओमीक्रोन वेरिएंट के तीव्र प्रसार के मद्देनजर शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद शनिवार से ये उपाय प्रभावी होंगे।फ्रांस सरकार के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया से कहा कि ब्रिटेन से पर्यटन और कारोबारी यात्राएं पूरी तरह से बंद रहेगी और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को 24 घंटे पुरानी कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी।
फ्रांस के फैसले से ब्रिटेन के साथ बढ़ सकता है तनाव : अचानक उठाए गए इस कदम से यात्रा करने वाले दोनों देशों के परिवारों और अन्य लोगों की यात्रा योजना प्रभावित होगी। कुछ यात्रियों ने इस कदम को राजनीतिक रूप से प्रेरित होने को लेकर सवाल खड़ा किया है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता मैक्स ब्लेन ने कहा कि जॉनसन की इस कदम को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कोई चर्चा नहीं हुई थी और ब्रिटेन की इस तरह की जवाबी उपाय की कोई योजना नहीं है।
ब्रिटेन में कोरोना के नए मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड : ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 के 78,610 नए मामले पाए गए, जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। संक्रमण के नए मामलों के लिए कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के साथ-साथ ओमीक्रोन वेरिएंट भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। इससे पहले, ब्रिटेन में सर्वाधिक दैनिक मामले आठ जनवरी को सामने आए थे। उस समय 68,053 नए मामले पाए गए थे।
दो से भी कम दिनों में दो गुने हो रहे केस : इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सचेत किया कि ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले दो से भी कम दिनों में दोगुने हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीकों की बूस्टर खुराक देने की मुहिम से इससे निपटने में मदद मिलेगी।
दुनिया के 70 देशों में फैला ओमीक्रोन : नवंबर के अंतिम हफ्ते में मिला ओमीक्रोन वेरिएंट अबतक दुनिया के 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। भारत में भी ओमीक्रोन के 78 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, जबकि दूसरे पर राजस्थान है। यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग के वैज्ञानिकों ने भी दावा किया है कि ओमीक्रोन वैरियंट कोरोना वायरस के मुकाबले 70 फीसदी से ज्यादा अधिक संक्रामक है।

Related posts

प्रशांत महासागर में गिरेगा भारी-भरकम अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन, 2031 में रिटायर कर देगा NASA

Pradesh Samwad Team

कश्मीर में निवेश करेगा दुबई, पाक राजनयिक बोले- यह भारत की बड़ी सफलता, इमरान को झटका

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान में 11 साल के हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न, बाद में बेरहमी से की गई हत्या, दो गिरफ्तार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment