Pradesh Samwad
देश विदेश

ओमीक्रोन-डेल्‍टा का कहर, ब्रिटेन में कोरोना के सबसे अधिक मामले, अमेरिका में दोगुना होने का खतरा

ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना के डेल्‍टा और ओमीक्रोन वेरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 के 78,610 नए मामले पाए गए, जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। संक्रमण के नए मामलों के लिए कोरोना वायरस के डेल्टा के साथ-साथ ओमीक्रोन वेर‍िएंट भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। लंदन में तो ओमीक्रोन ने डेल्‍टा को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले, ब्रिटेन में सर्वाधिक दैनिक मामले आठ जनवरी को सामने आए थे। उस समय 68,053 नए मामले पाए गए थे।
इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सचेत किया कि ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले दो से भी कम दिनों में दोगुने हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीकों की बूस्टर खुराक देने की मुहिम से इससे निपटने में मदद मिलेगी। कोरोना की बूस्‍टर डोज को ओमीक्रोन पर प्रभावी पाया गया है।
अमेरिका में कोरोना के मामलों में दोगुनी वृद्धि होने का खतरा : पहले से ही डेल्टा स्वरूप के संक्रमण से जूझ रहे अमेरिका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण अराजक स्थिति की एक और लहर का खतरा मंडरा है और देश में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दोगुनी हो जाने का खतरा है। हालांकि वाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि टीके व्यापक पैमाने पर उपलब्ध हैं और वे वायरस के गंभीर परिणामों से सुरक्षा मुहैया कराने में कारगर प्रतीत होते हैं।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के नेतृत्व में एक शोध सहयोग के लिए कोविड के स्वरूपों पर नजर रखने वाले जैकब लेमीक्स ने कहा, ‘डेल्टा संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, बल्कि तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में ओमीक्रोन मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यह चिंताजनक है, क्योंकि हमारे अस्पताल पहले ही भरे हुए हैं और कर्मी थके हुए हैं।’ अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की निदेशक रोशेल वालेंस्की ने बुधवार को कहा कि शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ओमीक्रोन डेल्टा से अधिक संक्रामक है और इसके दोगुने होने का समय दो दिन है।

Related posts

पाकिस्तानी सरकार ने इजराइल की यात्रा को लेकर विरोध झेल रहे टीवी एंकर को बर्खास्त किया

Pradesh Samwad Team

अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बनाए जा रहे विमान में मिली शराब की खाली बोतलें, बोइंग ने शुरू की जांच

Pradesh Samwad Team

आलीशान बंगले, लग्‍जरी गाड़‍ियां, ऐक्‍ट्रेस गर्लफ्रेंड… जेल के भीतर से 200 करोड़ वसूलने वाले सुकेश चंद्रेशखर को जानिए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment