Pradesh Samwad
देश विदेश

नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक, ‘भारत ने बिटकॉइन को मंजूरी दी’ इस ट्वीट पर PMO ने कहा- इग्‍नोर करें


हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी। @narendramodi से रविवार (12 दिसंबर) की सुबह 2.11 बजे एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया, ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 BTC खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। जल्‍दी करें india…… भविष्‍य आज आया है!’
बमुश्किल दो मिनट में यह ट्वीट डिलीट हो गया। 2.14 बजे दूसरा ट्वीट आया जो एकदम पहले वाले की नकल था। यह ट्वीट भी जल्‍द डिलीट हो गया। पीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि थोड़ी देर के लिए मोदी का अकाउंट हैक हुआ था। पीएमओ की ओर से ताकीद की गई कि इस दौरान किए गए किसी भी ट्वीट को ‘इग्‍नोर’ किया जाए।
ट्विटर पर हलचल हुई तेज : सोशल मीडिया पर लोगों ने फौरन स्‍क्रीनशॉट्स शेयर करने शुरू किए। लोग हैरान हैं कि प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट तक हैक हो सकता है! यूजर्स ने इसे सुरक्षा का गंभीर खतरा तो बताया ही, कुछ ने इसे ‘बिटकॉइन माफिया’ का काम करार दिया। कई लोगों यह भी आशंका जताई कि इस घटना के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी पर बैन भी लगाया जा सकता है।
पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर भी हो चुका है हैक : पिछले साल सितंबर में पीएम मोदी की निजी वेबसाइट का ट्विटर हैंडल @narendramodi_in भी हैक हो गया था। तब भी हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की थी। फौरन ही वे ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए।
बिटकॉइन को नहीं दी गई है मंजूरी : भारत में अभी तक बिटकॉइन या अन्‍य किसी क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी गई है। इस विषय में आखिरी फैसला पीएम मोदी को ही करना है। क्रिप्टो पर देश के अलग-अलग नियामक और एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। भारत के बैंकिंग नियामक रिजर्व बैंक ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर गंभीर चिंताएं जताई है। क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल 2021 संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होना है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने एक प्रस्तावित बिल के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है।

Related posts

LIVE:- नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस , सुश्री बांसुरी स्वराज भाजपा मुख्यालय से

Pradesh Samwad Team

वर्ल्ड बैंक करेगा 60 करोड़ डॉलर तक की मदद, श्रीलंका के लिए आई राहत भरी खबर

Pradesh Samwad Team

UAE की रक्षा के लिए ‘सुपरडील’ साइन कर सकता है इजरायल! हूती मिसाइलों से बचाएगा आयरन डोम का ‘लौह कवच’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment