Pradesh Samwad
ज़रा हटके

बिग टिकट अबू धाबी 2021 का आखिरी विजेता बना भारतीय नागरिक, जीता 20 करोड़ रुपए का इनाम

ओमान के रहने वाले भारतीय प्रवासी रंजीत वेणुगोपालन उन्नीथन शुक्रवार रात के रैफल ड्रॉ में Dh10 मिलियन (करीब 20 करोड़ रुपए) जीतने के बाद इस साल के आखिरी बिग टिकट अबू धाबी करोड़पति बन गए हैं। यह उनका दूसरा प्रयास था जिसमें उन्होंने टिकट संख्या 052706 जैकपॉट हासिल किया। 42 वर्षीय रंजीत केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले हैं। इस साल बिग टिकट अबू धाबी में कई भारतीयों की किस्मत चमक चुकी है।
रंजीत ने कहा, ‘मैं पिछले 12 सालों से ओमान में रह रहा हूं। मैंने अपना पहला बिग टिकट करीब दो साल पहले खरीदा था। मुझे तारीख तो याद नहीं है लेकिन मैंने इसे सिर्फ बिग टिकट में अपना अकाउंट खोलने के लिए खरीदा था। मैंने और मेरे कुछ दोस्तों ने उस टिकट को खरीदने के लिए पैसे जमा किए थे। लेकिन हमारे भाग्य ने साथ नहीं दिया और मैंने इसमें हिस्सा लेना बंद कर दिया।’
दोस्तों के साथ बाटेंगे पैसे : उन्होंने कहा, ‘मैंने दूसरी बार यह देखने के लिए इसमें हिस्सा लिया कि 2021 मेरे लिए भाग्यशाली है या नहीं। लेकिन मुझे खुशी है कि यह वाकई मेरे लिए भाग्यशाली था।’ उन्होंने कहा, ‘अभी भी यह अविश्वसनीय है।’ रंजीत पुरस्कार की राशि को अपने पांच से छह दोस्तों के साथ साझा करेंगे, जिन्होंने टिकट को खरीदने में अपना योगदान दिया था। रंजीत की शादी हो चुकी है और उनकी एक पांच साल की बेटी है।
पहले भी चमक चुकी है भारतीयों की किस्मत : हर महीने आयोजित होने वाले बिग टिकट अबू धाबी सीरीज के 232वें ड्रॉ में भारतीय नागरिक नहील निजामुद्दीन ने Dh10 मिलियन यानी करीब 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बंपर इनाम अक्टूबर में जीता था। दूसरा पुरस्कार सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय प्रवासी Angelo Fernandes ने जीता था। उन्हें 25 सितंबर को खरीदे टिकट नंबर 000176 पर जीत मिली थी।

Related posts

एक मगरमच्छ को काबू करने में 12 लोगों के छूटे पसीने

Pradesh Samwad Team

ब्रेकिंग न्यूज़। शामला हिल्स थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक चौराहे पर एक व्यक्ति टावर पर चढ़ा। मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेट गेट रेस्क्यू टीम मौजूद

Pradesh Samwad Team

40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार, एक बच्चे ने कही ऐसी बात कि कर ली शादी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment