28.4 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमन वेल्थ कुश्ती चैंपियनशिपम में मध्य प्रदेश की महिला पहलवान शिवानी पवार भाग लेगी


आगामी -2 से 7 दिसंबर 2021 तक प्रेटोरिया (साउथ अफ्री़का़) में होने वाली कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में देश की दो टीमें Aऔर B भाग लेंगी जिसमें लगभग 60 सदस्य महिला और पुरुष पहलवानों का दल होगा।
देश के इस 60 सदस्य कुश्ती दल में मध्य प्रदेश से एकमात्र शिवानी पवार पहलवान का खेल वरिष्ठता के आधार पर चयन हुआ है
जिसने हाल ही में 11 से 13 नवंबर 2021 तक आयोजित सीनियर नेशनल गोंडा (उत्तर प्रदेश) में अपने सभी मुका़बले एक तरफा़ जीते हुए प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक अर्जित किया था ।
इस सफ़लता के आधार पर ही शिवानी पवार का देश की A टीम में सिलेक्शन हुआ है । उनके चयन पर जिला कुश्ती संघ के सभी सदस्यो ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

अंडर 14अंडर17 एवं ओपन कैटिगरी फुटबॉल प्रीमियर लीग की होगी शुरूवात

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी ने जीते आरजीपीवी नोडल बैडमिंटन के दोनों खिताब

Pradesh Samwad Team

खेलने से जीवन के प्रति नज़रिया सकारात्मक होता जीवन में हारना, जीतना नहीं खेलना जरूरी : श्री पटेल राज्यपाल ने अंतर विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment