Pradesh Samwad
खेल

जिला स्तरीय एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा चयन स्पर्धा 27 नवंबर से

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भिंड जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन दिनांक 27 नवंबर को समय 11:00 राजीव गांधी खेल प्रांगण जिला सर्किट हाउस के सामने किया जाएगा ।इसमें विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी 14 वर्ष तक के बालक बालिका 16 वर्ष तक के बालक बालिका 18 वर्ष तक के बालक बालिका 20 वर्ष तक के बालक बालिका तथा पुरुष और महिला वर्ग के चयन होंगे। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ियों का चयन उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा इसके बाद आने वाले समय में दिसंबर और जनवरी प्रथम सप्ताह तक विभिन्न आयु समूह के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऐसे बालक, बालिकाओं तथा पुरुष महिला को खेलने का मौका मिलेगा प्रमुख रूप से 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 5000 और 10000 मीटर तथा जूनियर वर्ग के लिए 3000 मीटर की दौड़ और ऊंची कूद लंबी कूद गोला फेंक भाला फेंक के लिए चयनित किया जाएगा। खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र या हाईस्कूल की अंकसूची व आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। उसी के आधार पर उनका चयन किया जाएगा यह जानकारी भिंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव तथा मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के चयन समिति के सदस्य राधे गोपाल यादव ने दी। अन्य जानकारी किशोरी स्पोर्ट्स क्लब प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

न्यूजीलैंड का सफाया करने उतरेगा भारत, कोलकाता में रविवार को आखिरी T20

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता 2021-22 मे मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय रातीबड़ भोपाल की टीम ने एक रजत पदक व दो कांस्य पदक अर्जित कर विश्विद्यालय का नाम रोशन किया।

Pradesh Samwad Team

32वीं राष्ट्रीय केनो स्पिं्रट सव जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता में ओवर ऑल मध्य प्रदेश 61 अंक लेकर विनर, मणीपुर 60 अंक लेकर रनर अप ट्राफी पर कब्जा जमाया
सवजूनियर बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश टीम 40 अंक लेकर विनर मणीपुर 36 अंक लेकर रनर रही।
सवजूनियर बालक वर्ग में उडीसा टीम 44 अंक लेकर विनर मणीपुर 25 अंक लेकर रनर रही।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment