Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने रायसेन को हराया

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने रायसेन को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रेलवे युथ ने रायसेन जिले को 6 विकेट से हराया । रायसेन जिले ने पहले खेलते हुए 279 रन बनाए जिसमे धर्मेंद्र शर्मा ने 90 , प्रखर सिंह ने 52 ओर आरिश बैग 32 रन बनाए। रेलवे के संस्कार सिंह और मीरन मंडल ने 3 3 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने निखिल कुशवाहा के शानदार शतक 110 रन, संदीप मित्तल के 57 और नितेश के 29 रन की बदौलत अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। रायसेन के मोहित,बिलाल,धर्मेंद्र ने 1,1 विकेट लिए । आज का मैन ऑफ द मैच निखिल कुशवाहा रहे।

Related posts

रौनक मोदी के शानदार शतक की बदौलत दहिया क्रिकेट अकादमी की समर क्रिकेट कप में शानदार जीत अर्जित की

Pradesh Samwad Team

राजधानी की पूनम तत्ववादी वर्ल्ड सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में भाग लेंगी

Pradesh Samwad Team

क्रीड़ा भारती भोपाल ग्रामीण द्वारा ग्रामीण अंचल के साइकिल प्रेमियों के लिए 6 किमी की साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment