Pradesh Samwad
खेल

डेब्यू मैच में ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के सिर में लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती


वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो को श्रीलंका के खिलाफ उनके पदार्पण टेस्ट मैच के दौरान दिमुथ करुणारत्ने का शॉट सिर में लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवार को पहले दिन 24वें ओवर में हुई। रोस्टन चेज ने श्रीलंका के कप्तान को एक शार्ट बॉल डाली जिन्होंने एक शक्तिशाली पुल शॉट लगाया और गेंद शार्ट लेग पर खड़े सोलोजानो के पास सीधे उनके हेलमेट के आगे लगी ग्रिल से टकराई। बॉल के असर से हेलमेट का अगला हिस्सा अपनी जगह से निकल गया। सोलोजानो मैदान पर गिर गए। खिलाड़ियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फीजियो ने उन्हें मैदान में आकर तुरंत देखा और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर उन्हें स्कैन के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

Related posts

वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से 2-4 से हारी मनप्रीत एंड कंपनी, पदक की आस अभी बाकी

Pradesh Samwad Team

शिवम चौधरी के शानदार खेल की बदोलत सहगल क्रिकेट क्लब अखिल भारतीय आर.वी. स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफइनल में प्रवेश किया

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य खेला गया जिसमें बैतूल टीम 9 विकेट से विजय हुई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment