Pradesh Samwad
देश विदेश

इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग की पत्नी ने कहा- राक्षस है चीन सरकार, खा जाती है अपने ही बच्चों को


अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) के पूर्व अध्यक्ष मेंग होगवेई की पत्नी ग्रेस मेंग ने ड्रेैगन पर रोप लगाते हुए कहा कि चीन सरकार एक राक्षस है जो अपने ही बच्चों को खा जाती है। उनके पति एक समय चीन में जन सुरक्षा मामलों की मंत्री रह चुके हैं लेकिन अब अपने पति से संवाद करने और उनसे मिलने को तरस रहीं ग्रेस अपने दो जुड़वां बेटों के साथ फ्रांस में राजनीतिक शरणार्थी बन कर रह रही हैं।
एक समय चीन में उन सभी विशेषाधिकारों का लाभ उठा रही थी, जो किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी को मिलते हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को उनके पति पर इतना भरोसा था कि उन्हें इंटरपोल में अहम भूमिका निभाने के लिए फ्रांस भेजा गया, लेकिन उनकी किस्मत ने उस वक्त मुंह फेर लिया, जब चीन ने 2018 में होगवेई पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाकर उन्हें 13 साल छह महीने की कारावास की सजा सुना दी।
चीन के शासन से क्षुब्ध होकर वे अब उसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा, मेरा पति के साथ अंतिम संवाद 25 सितंबर 2018 को हुआ था। लेकिन उसके बाद मैंने ‘राक्षस’ के साथ उसी तरह रहना सीख लिया है, जैसे दुनिया ने वैश्विक महामारी के साथ जीना सीख लिया है। उन्होंने अपना चीनी नाम गाओ गे इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया है। वे कहती हैं मैं मरने के बाद नए नाम के साथ फिर जिंदा हुई हूं।

Related posts

जर्मनी में 16 साल बाद मर्केल युग का अंत, पहली बार तीन दलों के बीच समझौते से बनेगी नई सरकार

Pradesh Samwad Team

जन्म लेते ही बन जाएगा बच्चे का आधार कार्ड, पहले से आसान हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कैसे करें Apply

Pradesh Samwad Team

रूसी हमले के 60 दिन बाद पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे यूक्रेन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment