Pradesh Samwad
खेलप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

सचिन तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की


महानतम बल्लेबाज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और प्रदेश में उनके फाउंडेशन ‘‘ परिवार फाउंडेशन’’ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
तेंदुलकर सीहोर जिले का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सीहोर जिले में चौहान का निर्वाचन क्षेत्र बुधनी आता है।
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चौहान ने तेंदुलकर को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार फाउंडेशन को उसके सभी अच्छे कामों में पूरा सहयोग देगी।
उन्होंने तेंदुलकर के क्रिकेट के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रिकेट के लिए प्रेरित करने में उनका योगदान सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध मैच में आपने दोहरा शतक बनाकर सभी का दिल जीत लिया था। विश्व के महान खिलाड़ी तेंदुलकर ने 16 नवम्बर, 2013 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।

Related posts

Roulette européenne en ligne : comment elle dépasse Las Vegas et maximise vos possibilités de jackpot

Gioco Verde Mobile 2024: come i free spin spingono gli operatori di casinò online verso una sostenibilità reale

12 Experten‑Tipps für den Gewinn von Progressiven Jackpots im Live‑Modus bei 1Red Casino

Leave a Comment