Pradesh Samwad
मनोरंजन

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने की सगाई, ऐक्टर ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठ किया प्रपोज


राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) की 14 नवंबर को शादी है। दोनों ने 13 नवंबर को चंडीगढ़ में सगाई कर ली। राजकुमार राव ने रिंग पहनाने से पहले ऐक्ट्रेस को प्रपोज किया और रोमांटिक डांस किया। उनकी सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं।
बॉलिवुड कपल राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उससे एक दिन पहले यानी 13 नवंबर (Rajkummar Rao Patralekha engaged) को उन्होंने सगाई कर ली। राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई चंडीगढ़ में हुई, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ करीबी लोग शामिल हुए।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सगाई की रस्म के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने वाइट कलर के आउटफिट पहने थे। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
पत्रलेखा को रिंग पहनाने से पहले राजकुमार राव (Rajkummar Rao proposed Patralekha) ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रलेखा भी राजकुमार राव को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं। प्रपोजल के बाद इस कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की। फराह खान, साकिब सलीम और हुमा कुरैशी भी सगाई में शामिल हुईं।

Related posts

सनी देओल के साथ हिमाचल में क्वालिटी टाइम बिता रहे धर्मेंद्र, बोले- मेरा शर्मीला बेटा बूढ़े पिता के साथ फ्रेंडली हो रहा है

Pradesh Samwad Team

Will Smith और Chris Rock में अवॉर्ड फंक्शन के बाद हो गई सुलह

Pradesh Samwad Team

‘सेक्स एंड द सिटी’ फेम विली गार्सन का निधन, 57 की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment