39 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर क्लब बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है । आज खेले जा रहे एम. एच. क्लब और नर्मदा क्लब के मैच के दूसरे दिन 188 रनों के आगे खेलते हुए 80 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 330 रनों पर पारी घोषित की , जिसमे अलंकृत सिंह ने नाबाद 131 रनों की पारी खेली। वरुण तिवारी ने 82 रन,मलय लोहिया ने 63 रन और तनिष्क यादव ने 26 रन बनाए। नर्मदा क्लब की ओर से लक्ष्य मिश्रा ने 4 विकेट , सैयाम जैन ने 2 विकेट व निमित और रोहन ने 1-1 विकेट लिए। इस प्रकार एम.एच. क्लब ने पहली पारी मे 234 रनों की बढ़त से जीत हासिल की।
मैच का मैन ऑफ दा मैच यशवर्धन जैन और अलंकृत सिंह को डॉ एस.के.खरे (आयुर्वेदिक विशेसज्ञ) के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जे.डी.सी.ए. सचिव धर्मेन्द्र पटेल , अग्रज शर्मा , निशांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कल प्रातः 9:30 बजे से जबलपुर क्लब और मदन अकादमी के मध्य दो दिवसीय मैच खेला जाएगा।

Related posts

मिशेल स्टार्क की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए बेन स्टोक्स, चेहरे पर साफ दिखी निराशा

Pradesh Samwad Team

विवेक सागर प्रसाद व नीलाकांता शर्मा को भारत सरकार के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश खेल युवा कल्याण विभाग ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

Pradesh Samwad Team

भारत ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप, श्रेयस अय्यर का लगातार तीसरा अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment