Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

विश्व-स्तरीय हबीबगंज स्टेशन पर दिखेगी मध्यप्रदेश पर्यटन और संस्कृति की झलक : शुक्ला


मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने बुधवार को कहा कि विश्व-स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति की झलक दिखेगी। शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार एवं प्रतीक्षालय में मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों, विशेषकर भोपाल शहर और भोपाल के आसपास जैसे भोजपुर मंदिर, साँची स्तूप, भीमबैठिका, बिड़ला मंदिर, सांकाश्यामजी, वीआईपी रोड, तवा डेम, जनजातीय संग्रहालय आदि स्थलों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही मुख्य द्वार के अंदर दोनों ओर की दीवार पर भील, पिथोरा पेंटिंग्स एवं अन्य आर्ट इफेक्ट्स प्रदर्शित किए जायेंगे। जनजातीय शिल्प कला के रूप में पेपरमेशी से निर्मित जनजातीय मुखौटे को मुख्य द्वार के सामने की दीवार पर लगाया जाएगा। शुक्ला ने कहा कि पर्यटन और पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों को फर्स्ट फ्लोर पर निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में ‘टूरिस्ट इंफॉर्मेशन लाउंज’ भी स्थापित करने और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इससे यात्रियों और पर्यटकों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों की संपूर्ण जानकारी मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन्फॉर्मेशन लाउंज पर यात्रियों को पर्यटन और संस्कृति का लिटरेचर, लीफ़ लेट्स, ब्रॉशर, कॉफी टेबल बुक्स उपलब्ध होंगे। एलईडी स्क्रीन पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को डिस्प्ले किया जायेगा। शुक्ला ने कहा कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्व-स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके सौंदर्यीकरण में रेलवे के साथ पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की भी अहम भूमिका होगी। यह सर्व सुविधायुक्त विश्व स्तरीय स्टेशन यात्रियों के लिए एक नज़ीर होगा।

Related posts

Win Spirit Registration: A Complete Walkthrough

host

Pause stratégique : la fonction « cool‑off » des casinos en ligne, mythe ou réalité ?

Analyse économique des 10 meilleures machines à sous : comment les tournois et les bonus transforment le jeu en profit

Leave a Comment