Pradesh Samwad
देश विदेश

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने रचाई शादी


नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने बर्मिंघम में एक छोटे से समारोह के दौरान शादी के बंधन में बंध गईं। एजुकेशन एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) नेट्विटर पर इस बात का खुलासा करते हुए कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai Nikaah) ने मंगलवार को खुद पुष्टि की कि वह अब एक विवाहित महिला हैं।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पोस्ट तस्वीरें पोस्ट करने हुए मलाला ने लिखा-‘आज मेरे जीवन में एक अनमोल दिन है। असर और मैंने जीवनसाथी बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर ही एक निकाह समारोह मनाया। कृपया हमें अपनी दुआओं से नवाजें। हम आगे की यात्रा के लिए साथ चलने के लिए उत्साहित हैं।’
मलाला ने निकाह समारोह से चार तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें उन्हें अपने नवविवाहित पति, असर, साथ ही साथ अपने माता-पिता, जियाउद्दीन यूसुफजई और तूर पेकाई यूसुफजई के साथ देखा जा सकता है।
कौन हैं मलाला? : मलाला हमेशा निर्भय होकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। साल 2012 में लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला ने आवाज उठाई जिसकी कीमत उन्हें तालिबान की गोली अपने सिर पर खाकर चुकानी पड़ी। हालांकि अपनी बहादुरी दिखाकर उन्होंने जिंदगी की जंग को जीत लिया। मलाला ने हाल ही अफगानिस्तान में तालिबानियों की क्रूरता के खिलाफ भी आवाज उठाई है।

Related posts

कजाकिस्तान में नहीं थम रही हिंसा, अबतक 164 की मौत, 5800 से अधिक लोग हिरासत में

Pradesh Samwad Team

हिटलर भी यहूदी था… रूसी विदेश मंत्री के बयान पर भड़का इजरायल

Pradesh Samwad Team

कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने बीजेपी पर साधा निशान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment