Pradesh Samwad
खेल

वर्सटापन ने मैक्सिको ग्रां प्री जीती, एफवन की खिताबी दौड़ में बढ़त मजबूत की


रेड बुल के मैक्स वर्सटापन ने मैक्सिको सिटी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतकर सत्र की चैंपियनशिप के लिये मर्सीडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन पर बढ़त मजबूत कर ली। वर्सटापन के साथी सर्जियो पेरेज इस रेस के इतिहास में पोडियम पर पहुंचने वाले मैक्सिको के पहले ड्राइवर बने। वह हैमिल्टन के बाद तीसरे स्थान पर रहे।
इस परिणाम से रेडबुल टीम चैंपियनशिप की दौड़ में मर्सीडीज के बेहद करीब पहुंच गया है। इन दोनों टीमों के बीच अब केवल एक अंक का अंतर है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दर्शक वर्सटापन और पेरेज के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पेरेज के पिता मैक्सिको का ध्वज लहरा रहे थे। इस बीच हैमिल्टन इन दोनों ड्राइवरों के साथ चुपचाप पोडियम पर खड़े थे।
हैमिल्टन जानते हैं कि रिकार्ड आठवीं बार एफवन सत्र का खिताब जीतने के लिए उन्हें वर्सटापन को पीछे छोडऩा होगा और इसके लिए अब समय बहुत कम बचा है। वर्सटापन अभी हैमिल्टन से 19 अंक आगे हैं और सत्र में केवल चार रेस बची हैं। इनमें अगली रेस ब्राजील के साओ पाउलो में होगी जिसे वर्सटापन ने 2019 में जीता था और वह फिर से जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।

Related posts

एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के चुनाव सम्पन्न

Pradesh Samwad Team

नेशनल सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के सीनियर वूमेन स्पर्धा में तमिलनाडू की गायत्री एन. पहले स्थान पर, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर में हरियाणा की रिद्म सांगवान पहले और मनु भाकर दूसरे स्थान पर, 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के जूनियर वूमेन स्पर्धा में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे दूसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

तीन दिवसीय राष्ट्रीय (अंडर-15) बालक/ बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 27 से 29 मई 2022 तक रांची (झारखंड) में आयोजित हुई, जिसमें मध्य प्रदेश के बालक/ बालिका पहलवानों ने प्रदेश के लिए एक गोल्ड, दो रजत ,एवं पॉच ब्राउज़र मेडल जीते!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment