Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

खंडवा, रैगांव और पृथ्वीपुर में पिछले चुनाव से कम वोटिंग, जोबट में मामूली बढोतरी

मध्य प्रदेश में विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए वोटिंग शनिवार शाम सात बजे खत्म हुआ। इनमें सबसे ज्यादा वोटिंग पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां 78.14 प्रतिशत मतदान हुआ। रैगांव में 69.01 फीसदी और जोबट में 53.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 63.88 फीसदी वोटिंग हुई।
जिन चार सीटों पर उपचुनाव (MP Bye-election News) हुए, उनमें से खंडवा लोकसभा और रैगांव तथा पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव से मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई। जोबट में वोटिंग बढ़ी, लेकिन यह बढोतरी मामूली रही।
2018 के विधानसभा चुनाव में जोबट में 52.80 फीसदी वोटिंग हुई थी जो इस बार बढ़कर 53.30 फीसदी हो गई। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में 2018 में 79.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसमें करीब डेढ़ फीसदी कमी आ गई।
रैगांव विधानसभा क्षेत्र में 2018 के मुकाबले इस बार वोटिंग में करीब साढ़े पांच फीसदी कमी आ गई। यहां 2018 में 74.53 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन इस बार 69.01 फीसदी ही हुआ। सबसे ज्यादा कमी खंडवा लोकसभा क्षेत्र में आई है। 2018 के चुनावों में खंडवा लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों में 76.90 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार इसमें 13 फीसदी से ज्या की कमी आई है।

Related posts

Les programmes de fidélité qui transforment les accumulateurs : analyse des nouvelles dynamiques du pari sportif

Mobile Gaming bei 1Red Casino: Warum das Spielerlebnis unterwegs die Desktop‑Variante übertrifft

Modern First‑Date Etiquette: Blog Aboutrelationship Experien’s Expert Playbook

Leave a Comment