Pradesh Samwad
खेल

World T20 के बीच में संन्यास लेंगे पूर्व अफगानिस्तान कप्तान, नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच


पाकिस्तान से वर्ल्ड टी-20 में हार के बाद अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज असगर अफगान ने संन्यास की घोषणा कर दी है। असगर नामीबिया के खिलाफ रविवार को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।
असगर अफगान के इस फैसले से हर कोई हैरान है। 33 वर्षीय इस बल्लेबाज ने खेल के तीनों फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभाली है। टी-20 इंटरनेशनल में अन्य किसी भी अफगान कप्तान की तुलना में उनका सक्सेस रेट सर्वाधिक 81.73 है। अफगानिस्तान में असगर की अगुवाई में 52 में से 42 मैच जीते हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान के इस फैसले का स्वागत किया है। एसीबी ने ट्वीट किया, ‘देश के लिए उन्होंने जो सेवाएं दी है, उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं और फैसले का स्वागत व सम्मान करते हैं। उनकी जगह को भरने के लिए युवा अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।’
अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच में साल 2018 में असगर की ही कप्तानी में खेला था। इस मैच का आयोजन बीसीसीआई ने बेंगलुरु में करवाया था। हालांकि मैच एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया ने ही अपने नाम किया था। 114 एकदिवसीय मैच में 2424 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी 74 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 1351 रन बनाए हैं।

Related posts

IPL मीडिया राइट्स डील 44,075 करोड़ में डन, TV डिज्नी स्टार तो डिजिटल वायकॉम18 पर होगा प्रसारित

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 मई को

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा पाकिस्तान तो इंग्लैंड के सामने होगी न्यूजीलैंड, जानें सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment