36.5 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

राजकीय सम्मान के साथ होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, बेटी के US से लौटने का इंतजार


सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अभी उनकी बेटी के अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार 29 अक्टूबर को कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। पुनीत के निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री और कर्नाटक राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने पुनीत राजकुमार के निधन के बाद अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियों को सचेत रहने के लिए कहा है ताकि उनका अंतिम संस्कार पूरी शांति और पूरे सम्मान के साथ किया जा सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुनीत का अंतिम संस्कार उनकी बेटी वंदिता के अमेरिका से लौटने के बाद किया जाएगा। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया है कि सुपरस्टार पुनीत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को किया जाएगा। पुनीत को उनके पिता डॉक्टर राजकुमार की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा।
खबरों के मुताबिक पुनीत के निधन के बाद उनकी पत्नी अश्विनी बेहद बुरी हालत में हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। पुनीत के पार्थिव शरीर को पहले उनके घर पर ले जाया जाएगा इसके बाद सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए उन्हें कांतीरवा स्टेडियम में रखा जाएगा।
बता दें कि शुक्रवार सुबह जिम में वर्कआउट करते हुए पुनीत राजकुमार को कार्डिएक अरेस्ट आया था। इसके बाद वह अचेत हो गए। उन्हें विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी पुनीत को ठीक नहीं किया जा सका और दोपहर 2:30 बजे उनके निधन की घोषणा कर दी गई।

Related posts

68वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

केट विंसलेट ‘मेयर ऑफ ईस्टटाउन’ के साथ वापस आने से इनकार नहीं करेंगी

Pradesh Samwad Team

उमा थुरमन ‘सुपर पम्पड’ सीरीज में एरियाना हफिंगटन की भूमिका निभाएंगी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment