38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

एक मगरमच्छ को काबू करने में 12 लोगों के छूटे पसीने


एक गुस्सैल मगरमच्छ का वीडियो सामने आया है। आस्ट्रेलिया के लगून में रहने वाले इस मगरमच्छ को इतना गुस्सा आ गया कि उसको कई लोग काबू करने लगे थे, लेकिन उसने सबकी हालत खराब कर दी।
12 लोग नहीं कर पाए कंट्रोल : इस मगरमच्छ को Australian Reptile Park से पकड़ा गया। ये वो जगह है जहां सबसे ज्यादा अमेरिकन मगरमच्छ पाए जाते हैं। केयरटेकर डैन ने बताया हुआ इस मगरमच्छ का नाम Kanye है। यह मगरमच्छ बाकी मगरमच्छों को दिक्कत दे रहा है। यहां कई नए मगरमच्छ भी थे, वो उनपर कई बार अटैक कर चुका है।
80 दांत हैं इसके : डैन ने बताया कि Kanye के 80 दांत हैं और इसका जबड़ा बड़ा मजबूत है। यहां तक कि यह जबड़ा कछुए का शेल भी तोड़ सकता है। हालांकि लोग यह भी सोच रहे थे कि वो शांत है और उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। जैसे ही वो उस पकड़ने लगे, वो गुस्से में आ गया। फिर कई लोग उसके ऊपर उसे कंट्रोल करने के लिए गिर गए। एक्सपर्ट्स ने बताया कि उसे गुस्सा इसलिए आ रहा था क्योंकि यह मेटिंग सीजन था। काफी मशक्कत के बाद उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

Related posts

पुजारी रोते हुए ‘लड्डू गोपाल’ को लेकर पहुंचा अस्पताल, नहलाते समय टूट गई थी मूर्ति की बांह

Pradesh Samwad Team

चोरों ने ऐसे गायब किया 58 फुट लंबा ब्रिज, पुलिस भी सोच में पड़ गई

Pradesh Samwad Team

ईरान में पार्टनर को धोखा देने वाले 51 लोगों मौत की सजा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment