Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

सीनियर ने दो स्कूली छात्रों पर किया चाकू से हमला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित स्कूल के एक सीनियर छात्र ने विवाद को लेकर मंगलवार को दसवीं कक्षा के दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया।
हबीबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक डी. एस. प्रजापति ने कहा, ‘‘11नंबर बस स्टॉप के पास स्थित सेंट जोसेफ को-एड स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों पर मंगलवार दोपहर को उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
प्रजापति ने बताया कि स्कूल से निकलने के बाद दोनों छात्र बस स्टॉप के पास खड़े थे तभी आरोपी और उसके दो दोस्त आए और दोनों छात्रों को गाली दी और उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने एक छात्र के कंधे पर चाकू से हमला किया और जब दूसरा उसे बचाने आया तो आरोपी ने दूसरे छात्र को भी गर्दन और पीठ पर चाकू मार दिया।
उन्होंने कहा कि हमले का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने 11वीं के छात्र और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ भादवि की धारा 324 (खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाने) में मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts

Der Sommer‑Turnier‑Guide: So rockst du die Gaming‑Events bei Bizzo Casino

Dal tavolo al live: come l’HD Streaming ha rivoluzionato i giochi da tavolo nei casinò live

Desktop vs Mobile : quel support maximise vos bonus de casino ?

Leave a Comment