Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा पाकिस्तान टॉप पर, शोएब मलिक और रऊफ रहे जीत के हीरो

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के सुपर-12 ग्रप-2 में अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत लिया है। उसने हारिस राउफ के 4 विकेटों की मदद से पहले न्यूजीलैंड को 8 विकेट पर 134 रनों पर रोका। इसके बाद शोएब मलिक (नाबाद 26), आसिफ अली (12 गेंद में नाबाद 27) और मोहम्मद रिजवान (33) की जोरदार बैटिंग के दम पर 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच मेंं भारत पर एतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।
मलिक और आसिफ ने विषम परिस्थितियों में 3.5 ओवर में 48 रन की अटूट साझेदारी की। आसिफ ने अपनी पारी में एक चौके और तीन छक्के जबकि मलिक ने दो चौके और एक छक्का मारा। राउफ (22 रन देकर चार) की तूफानी गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। स्पिनरों इमाद वसीम (24 रन पर एक विकेट) और मोहम्मद हफीज (16 रन पर एक विकेट) तथा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (21 रन पर एक विकेट) ने भी राउफ का अच्छा साथ निभाया।
न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसका कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। सलामी बल्लेबाज डेरिल मिशेल और डेवॉन कॉन्वे 27-27 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही। टीम ने पावर प्ले में 30 रन बनाए और इस दौरान कप्तान बाबर आजम (9) का विकेट गंवाया जिन्हें टिम साउथी ने बोल्ड किया।
भारत के खिलाफ पहले मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले रिजवान एक बार फिर अच्छी लय में दिखे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट (29 रन पर एक विकेट) पर दो चौके जड़ने के अलावा साउथी (25 रन पर एक विकेट) की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। फखर जमां (11) को हालांकि बल्लेबाजी में परेशानी हो रही थी। उन्होंने ईश सोढ़ी (28 रन पर दो विकेट) पर छक्के के साथ दबाव कम करने का प्रयास किया लेकिन इसी लेग स्पिनर की गेंद पर पगबाधा हो गए।

Related posts

PTV ने शोएब अख्तर के खिलाफ कानूनी नोटिस वापस लिया, लाइव शो में हुई थी बेइज्जती

Pradesh Samwad Team

टी20 की कप्तानी छोड़ने के बावजूद कोहली की 50 ओवर की कप्तानी पर भी खतरा

Pradesh Samwad Team

बेतवांचल ट्रॉफी 28 दिसंबर से।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment