29.9 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

150 वर्षों बाद दिखा ये विशाल उल्लू, साइज देखकर दिमाग चक्कर खा जाएगा!


आज इंसान ये मानता है कि उसने सब कुछ देख लिया है। फिर भी कुछ जीव ऐसे हैं जो कई बरसों से दिखे ही नहीं हैं। वो हैं तो सही लेकिन इंसानी नजरों से दूर। ऐसा ही एक उल्लू 150 वर्षों बाद दिखा है। यह अफ्रीका के वर्षा वनों में पाया जाने वाला एक बड़ा सा उल्लू है जिसे ब्रिटेन के एक साइटिंस्ट ने तस्वीरों में कैद किया है।
बहुत कम बचे हैं ये उल्लू :
उल्लू की इस प्रजाति को Shelley Eagle कहा जाता है। उन्होंने इसे 16 अक्टूबर के दिन कैप्चर किया। उल्लू की यह प्रजाति काफी रेयर है। Dr Joseph Tobias, जोकि इंपीरियल कॉलेज, लंदन में लाइफ साइंस के विभाग में कार्यरत है, उन्होंने अपने साथी डॉ. रॉबर्ट विलियम के साथ मिलकर इन तस्वीरों को कैप्चर किया।
सिर्फ 15 सेकेंड तक ही दिखा : ये उल्लू उन्हें महज 15 सेकेंड के लिए ही दिखा था। इसकी आंखें पूरी काली थी और इसका साइज काफी बड़ा था। डॉ. जोसेफ का कहना है कि जब पहली बार उन्होंने इसे देखा तो सोचा कि यह कोई बड़ी सी चील है। इसके बाद वो पेड़ के नीचे वाली शाखा में बैठा और उन्होंने दूरबीन से उसे देखा। तो उन्हें पता चला कि यह वो ही उल्लू है जिसे कई वर्षों से देखा नहीं गया है।
कई वर्षों से खोज रहे थे : Dr Nathaniel Annorbah, का कहना है कि यह एक सनसनीखेज खोज है। कई टीमें इस रहस्यमयी पक्षी के बारे में वर्षों से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही हैं। इस उल्लू के बारे में सबसे पहले 1872 में Richard Bowdler Sharpe ने जिक्र किया था। फिलहाल इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि जहां इस उल्लू को देखा गया वहां शिकारियों की नजर इसपर ना पड़ जाए।

Related posts

दो लड़कियों के साथ लड़के ने किया गजब का स्टंट

Pradesh Samwad Team

‘सुसाइड बॉम्बर’ से ऐसे बचाई सैंकड़ों जानें, UK लिवरपूल ब्लास्ट में टैक्सी ड्राइवर बना हीरो

Pradesh Samwad Team

जापान की सबसे लंबी आयु की महिला का निधन, इतने वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment