Pradesh Samwad
मनोरंजन

कैंसर से जंग हारे ‘FRIENDS’ एक्टर जेम्स माइकल टाइल,59 की उम्र में निधन


90 के दशक के मशहूर हाॅलीवुड टीवी शो फ्रेंड्स में गंथर का किरदार निभाने वाले एक्टर जेम्स माइकल टाइलर का निधन हो गया है। जेम्मस ने 59 की उम्र में 24 अक्टूबर की रात दुनिया को अलविदा कहा। साल 2018 में जेम्स को चौथे स्टेज के प्रोस्टेट कैंसर की जानकारी मिली थी।
उन्होंने जून में बताया था कि वो कीमोथैरेपी करवा रहे हैं। जेम्स माइकल के निधन की जानकारी ब्राइट ने दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-जेम्स माइकल टाइलर यानि कि हमारे गंथर का कल रात निधन हो गया। वह एक बेहद ही शानदार व्यक्ति थे जिन्होंने अपने अंतिम दिन दूसरों की मदद करने में बताए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, गंथर हमेशा जीवित रहेगा।
जेम्स के मैनेजर ने कहा-‘दुनिया उन्हें फ्रेंड्स शो के सातवे फ्रेंड के रूप में जानती है लेकिन जेम्स एक एक्टर, संगीतकार, कैंसर जागरुकता अधिवक्ता और एक प्यारे पति थे।’
फ्रेंड्स शो में जेम्स ने गंथर नाम के एक वेटर का रोल निभाया था जो सेंट्रल पर्क कॉफी शॉप में काम करता है। पूरे शो में गंथर को रेचल(जेनिफर एनिस्टन) से एक तरफा प्यार रहता है और वह हमेशा ये ही ख्वाब देखता है कि एक दिन शायद रेचल भी उससे प्यार करने लगेगी।

Related posts

आर्यन खान के चलते निर्माताओं को हो रहा नुकसान, सितारे छोड़ रहे फिल्म

Pradesh Samwad Team

नहीं रही ग्रैमी पुरस्कार विनर नाओमी जुड, 76 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pradesh Samwad Team

डॉगी संग लॉस एंजिल्स के मॉल पहुंची COURTNEY STODDEN, स्किनफिट आउटफिट में दिखा कमाल का फिगर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment