24.4 C
Madhya Pradesh
July 30, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दी खुली चेतावनी, बोला- मिसाइल टेस्ट कर उकसाना छोड़ बातचीत करो


अमेरिका ने उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों को उकसाने की कार्रवाई बताया है। दक्षिण कोरिया दौरे पर पहुंचे उत्तर कोरिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत ने किम जोंग उन से तनाव कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण चिंताजनक और प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले हैं। ऐसे में किम जोंग उन को उकसाने के बजाए बातचीत में शामिल होना चाहिए।
दक्षिण कोरिया पहुंचे अमेरिकी दूत ने दी चेतावनी : सियोल में अपने दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के साथ बैठक के बाद विशेष प्रतिनिधि सुंग किम ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया के साथ निरंतर और ठोस कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध है। सुंग किम ने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य कोरियाई प्रायद्वीप का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण है। इसीलिए प्योंगयांग का हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण आग में घी डालने जैसा है। इससे कोरियाई प्रायद्वीप की शांति भंग होगी और रिश्तों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
अमेरिका के प्रस्ताव को उत्तर कोरिया ने खारिज किया : हालांकि, अमेरिका के इस प्रस्ताव को उत्तर कोरिया ने सिरे से खारिज कर दिया है। उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया कूटनीति की आड़ में सैन्य गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं। किम जोंग उन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका एक पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट को लेकर छाती पीट रहा है, जबकि यह हमारी आत्मरक्षा की तैयारी है। उन्होंने अमेरिका की बातचीत के प्रयासों की ईमानदारी पर ही सवाल खड़े कर दिए।

Related posts

रूस के व‍िक्‍ट्री डे पर पुतिन का प्रण, यूक्रेन की जंग में ठीक उसी तरह से हमारी जीत होगी जैसे द्वितीय व‍िश्‍वयुद्ध में हिटलर की नाजी सेना के खिलाफ हुई थी

Pradesh Samwad Team

बाइडेन के दौरे से कुछ घंटे पहले पिट्सबर्ग में पुल गिरा

Pradesh Samwad Team

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे… 13वें दौर की सैन्य बातचीत के बाद चीन ने भारत पर ही मढ़ दिए आरोप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment