Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

स्मृति ईरानी को ‘डोकरी’ और महंगाई को ‘हेमा मालिनी’ कह फंसे कांग्रेस के अरुण यादव, बीजेपी ने EC से की शिकायत

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रह चुके अरुण यादव को चुनावी सभा में दिया एक बयान महंगा पड़ सकता है। यादव ने अपने बयान में स्मृति ईरानी को डोकरी कहा था। उन्होंने महंगाई को भी हेमा मालिनी (Hema Malini) बताया था। इसके खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग को शिकायत की है। बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है।
अरुण यादव ने खंडवा लोकसभा (Khandwa Lok Sabha Bypoll) सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में एक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी पर कथित अशोभनीय टिप्पणी की थी। सभा में यादव ने स्मृति ईरानी को ‘डोकरी’ बता दिया था। निमाड़ी भाषा में डोकरी का मतलब बूढ़ी औरत होता है। यही नहीं, उन्होंने हेमा मालिनी पर भी अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार में लोगों को महंगाई डायन लगती थी, इस सरकार में महंगाई हेमा मालिनी बन गई है।
बीजेपी ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग से उनकी शिकायत की और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की मांग की। इस टिप्पणी के एक दिन बाद बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबंध समिति की सदस्य सीमा सिंह के नेतृत्व में भोपाल स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा। यादव ने जब यह बयान दिया, तब खंडवा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी राजनायण सिंह भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि यादव और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजनारायण सिंह को खंडवा निर्वाचन क्षेत्र में सभा करने से प्रतिबंधित किया जाए।
खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा ने ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Related posts

Nuovo Anno, Nuove Opportunità: La Strategia iGaming che Unisce Bonus Esclusivi e Impatto Sociale

Comment l’IA redéfinit les bonus dans les casinos en ligne – Vers une expérience de jeu ultra‑personnalisée

दोनों डोज ले चुके 10 मरीज, सिंगल डोज वाले 8 लोग भी संक्रमित…. महाराष्ट्र में कैसे कोविड वैक्सीन को चकमा दे रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment