Pradesh Samwad
ज़रा हटके

छह महीने से हो रहा था पेट में भयानक दर्द, ऑपरेशन कर निकाला गया भीतर फंसा मोबाइल


मिस्र के डॉक्टरों को पेट दर्द से परेशान एक शख्स के शरीर के भीतर से मोबाइल मिला है। एबडोमीनल दर्द यानी पेट दर्द से कराह रहे शख्स की एक्स-रे रिपोर्ट ने डॉक्टरों को चौंका दिया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसने छह महीने पहले एक मोबाइल फोन को निगल लिया था। निगलने के बाद वह संकोच के चलते खुद अस्पताल में जाकर भर्ती नहीं हो रहा था। आखिरकार डॉक्टरों की टीम ने शख्स के पेट से मोबाइल को निकाल दिया है।
दक्षिणी मिस्र के अस्वान यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने यह सर्जरी की है। छह महीने पहले मोबाइल निगलने के बाद वह उम्मीद कर रहा था कि फोन प्राकृतिक तरीके से खुद-ब-खुद बाहर आ जाएगा। हालांकि वह उसके पेट में फंस गया और तेज पेट दर्द का कारण बन गया जिसके बाद उसे अस्वान यूनिवर्सिटी अस्पताल जाना पड़ा। अस्पताल में उसका एक्स-रे और मेडिकल जांच की गई। रिपोर्ट में पाया गया कि उसके पेट में बुरी तरह इन्फेक्शन फैल चुका है।
इलाज न मिलने पर जा सकती थी जान : मोबाइल फोन छह महीने से उसके पेट के अंदर था जिसके कारण उसका पेट अंदर से बुरी तरह घायल हो गया था। तत्काल इलाज न मिलने पर उसके लिए जान का खतरा भी पैदा हो सकता था। जांच के बाद डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। उन्होंने एक सफल ऑपरेशन कर पेट के भीतर से मोबाइल को बाहर निकाल दिया। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ अशरफ माबाद ने कहा कि मरीज के पेट में फंसा मोबाइल उसके शरीर में खाना पहुंचने से रोक रहा था। लेकिन अब वह ठीक है और डॉक्टरों की सर्जरी के बाद बेहतर रिकवरी कर रहा है।
पेट से निकाले गए एक किलो से ज्यादा नाखून : इससे पहले यूरोप के एक देश में मरीज का इलाज करते वक्त डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी। Lithuania के Klaipeda शहर में एक मरीज को पेट दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स-रे में मरीज के पेट के भीतर धातु के कई टुकड़े देखे गए। इसमें से कई 10 सेंटीमीटर तक लंबे थे जिन्हें देखकर डॉक्टर हैरान हो गए। स्कैन के बाद डॉक्टरों को पता चला कि मरीज के पेट में एक किलो से ज्यादा नाखून और धातु के स्क्रू मौजूद हैं। तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से सभी छोटी से छोटी चीजों को बाहर निकाल दिया गया।

Related posts

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया

Pradesh Samwad Team

ADRM रश्मि दिवाकर ने भोपाल स्टेशन का किया निरिक्षण, युवाओं की जनता से गंदगी न फैलाने की अपील

Pradesh Samwad Team

20 साल से गुफा में रह रहा है शख्स, कोरोना का पता चला तो किया ये काम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment