30.4 C
Madhya Pradesh
October 24, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

कभी सोचा ना था ऐसा भी हो पाएगा, अब सीधे गूगल क्रोम ब्राउजर पर ही एडिट कर पाएंगे PDF डॉक्यूमेंट, देखें कैसे

कभी सोचा ना था ऐसा भी हो पाएगा, अब सीधे गूगल क्रोम ब्राउजर पर ही एडिट कर पाएंगे PDF डॉक्यूमेंट, देखें कैसे
आप भी PDF File का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये खबर ध्यानपूवर्क पढ़नी चाहिए। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यूजर्स अब ब्राउजर पर ही PDF फाइल्स को एडिट कर पाएंगे। देखें कैसे।
अब हो गया संभव जो पहले था नामुमकिन, देखें कैसे : PDF फाइल का इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाता है, अगर आप भी पीडीएफ का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह खबर ध्यान से पढ़नी चाहिए। जी हां, Adobe ने Google क्रोम के एक्रोबैट एक्सटेंशन का एक अपडेट शुरू कर दिया है। इसके बाद अब यूजर्स ब्राउजर पर ही PDF फाइल्स को एडिट कर पाएंगे। इससे पहले एक्सटेंशन सिर्फ यूजर्स को PDF डॉक्यूमेंट्स पर व्यू, कॉपी और कई अन्य टास्क करने की मंजूरी देता था।
अब तक यूजर्स को कंप्यूटर पर एक नई ऐप ओपन करने के लिए या पीडीएफ एडिट के लिए एक वेब ऐप सर्च करनी पड़ती थी। मगर अब नए अपडेट के चलते यूजर्स डायरेक्ट ब्राउजर विंडो से PDF फाइल पर कमेंट कर सकते हैं, मार्क अप कर सकते हैं, फिल इन कर सकते हैं और साइन इन समेत काफी कुछ कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इसमें दिए गए सभी फीचर्स फ्री में उपलब्ध हैं। यूजर्स Adobe Acrobat Pro DC मेंबरशिप के ऑप्शन का चयन कर सकते हैं जो कि ऐप में ज्यादा फीचर्स देता है। इन फीचर्स में PDF को डायरेक्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में बदलने की क्षमता, वेबपेज को PDF में बदलने के साथ PDF पेज के प्लेसमेंट और ओरिएंटेशन को एडजस्ट करने की कैपेसिटी मौजूद है।
अगर आप PDF फाइल से कुछ खास पेज डिलीट करना चाहते हैं तो मेंबरशिप की जरूरत होती है। खासतौर पर सपोर्ट पेज के मुताबिक, नए फीचर्स को अगस्त में किसी भी तौर पर मुहैया करवाया गया था। मगर कंपनी अब एक्स्ट्रा टूल दिखा रही है।
यूजर्स को अपने कंप्यूटर पर एक नई ऐप ओपन करना या पीडीएफ एडिट के लिए एक वेब ऐप ओपन करना कई बार परेशानी का कारण बन जाता है खासतौर पर जब आपको जल्दी होती है। आमतौर पर वेब ब्राउजर में मौजूदा डिफॉल्ट PDF व्यूअर की क्षमता होती है, जिससे सिर्फ PDF फाइल देखी जा सकती है और डाउनलोड की जा सकती है।
मगर गूगल क्रोम के लिए Adobe Acrobat एक्सटेंशन से आप आसानी से ब्राउजर विंडो पर कमेंट कर सकते हैं, मार्क अप कर सकते हैं, फिल कर सकते हैं और PDF पर साइन करने समेत काफी कुछ कर सकते हैं।

Related posts

महाराष्ट्र विधानसभा व देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा को जीत बीजेपी का लहराया झण्डा

Pradesh Samwad Team

इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में यूक्रेन को मात दे रहा रूस

Pradesh Samwad Team

आतंकवाद पर मासूम बना पाकिस्तान, LoC पर आतंकियों की घुसपैठ के आरोपों पर दी ये सफाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment