19.6 C
Madhya Pradesh
October 23, 2026
Pradesh Samwad
खेल

आखिरकार डेविड वॉर्नर ने तोड़ी चुप्पी, SRH पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिना कारण बताए ही कप्तानी से हटाया

आईपीएल 2021 के पहले चरण में डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद की कमान सौंपी गई थी। अब जब टीम का 14वें सीजन में सफर खत्म हो चुका है तब आखिरकार डेविड वॉर्नर ने पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने मंगलवार को दावा किया कि सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन ने आईपीएल के इस सत्र में उन्हें कप्तानी से हटाने का कोई कारण नहीं बताया। कप्तान बदलने के बावजूद सनराइजर्स के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया और टीम आईपीएल अंकतालिका में सबसे नीचे रही।
वॉर्नर को आखिरी कुछ मैचों में तो टीम में जगह भी नहीं दी गई। वॉर्नर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘टीम मालिकों, ट्रेवर बेलिस, लक्ष्मण, मूडी और मुरली के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मैं कहूंगा कि कोई भी फैसला सर्वसम्मति से होता है। मेरे लिए निराशाजनक बात यह भी रही कि मुझे बताया ही नहीं गया कि कप्तानी से क्यों हटाया गया है।’
वॉर्नर ने कहा कि, ‘फॉर्म के आधार पर फैसला लिया गया तो यह कठिन है क्योंकि अतीत के प्रदर्शन को अनदेखा नहीं करना चाहिए खास तौर पर जब आपने टीम के लिए 100 मैच खेले हों । मुझे लगता है कि चेन्नई में पहले पांच में से चार मैचों में खराब प्रदर्शन रहा। मेरे कुछ सवाल है, लेकिन लगता है कि जवाब कभी नहीं मिलेगा। आगे बढना ही होगा।’
वॉर्नर ने कहा कि वह आगे भी सनराइजर्स के लिए खेलना चाहेंगे, लेकिन यह उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे सनराइजर्स के लिए खेलने में मजा आया। उम्मीद है कि मैं वापस आऊंगा। सनराइजर्स की जर्सी में या किसी और टीम की, पता नहीं।’

Related posts

10 मीटर एयर रायफल मेन सीनियर फायनल में पार्थ पहले, अभिनव दूसरे और संदीप तीसरे स्थान पर
जूनियर 10 मीटर एयर रायफल मेन फायनल में पार्थ पहले, दिव्यांश दूसरे तथा उमा महेश तीसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

कोहली की वजह से इस शख्स की गर्लफ्रेंड ने छोड़ा

Pradesh Samwad Team

राहुल चौधरी के शानदार खेल की बदौलत ग्रेटर लायंस की इंडिया पावर ट्रॉफी क्रिकेट कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment