23 C
Madhya Pradesh
October 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

धोनी-विराट-रोहित जैसे दिग्ग्जों को किया आउट, अब टीम इंडिया से जुड़े IPL स्टार आवेश खान

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद यूएई में ही रुकने और नेट गेंदबाज के रूप में भारत की टी-20 विश्व कप टीम से जुड़ने को कहा है। कश्मीर के तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बाद चौबीस साल के आवेश दूसरे तेज गेंदबाज हैं जिसे टीम से जुड़ने को कहा गया है।

चयन समिति के करीबी बीसीसीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, ‘राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने आवेश को भी टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है। अभी वह नेट गेंदबाज के रूप में शामिल होगा लेकिन अगर टीम प्रबंधन को लगता है तो उसे मुख्य खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है।’
आवेश तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम है और आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 23 विकेट चटका चुका है जिसे बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है।
वह सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में हर्षल पटेल (32 विकेट) के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सूत्र ने कहा, ‘आवेश 142 से 145 किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से गेंदबाजी करता है, सपाट पिचों से भी अच्छा उछाल हासिल करता है और पिछले कुछ समय से सहयोगी स्टाफ की नजर उस पर है।’
आवेश टेस्ट टीम के साथ स्टैंडबाई के रूप में इंग्लैंड भी गए थे लेकिन काउंटी की संयुक्त टीम के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में फ्रेक्चर के कारण उन्हें दौरे के बीच से वापस लौटना पड़ा था।
हार्दिक पंड्या इस बीच बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम से जुड़े रहेंगे जबकि वेंकटेश अय्यर उनका कवर होंगे। ऑलराउंडर हार्दिक के टी-20 विश्व कप में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलने की संभावना है क्योंकि वह अभी गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं। पता चला है कि नाइटराइडर्स के उभरते हुए सलामी बल्लेबाज और तेज गेंदबाज वेंकटेश अय्यर को कवर के तौर पर जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़े रहने को कहा गया है।

Related posts

डीआरएम कार्यालय में पंकज आडवानी का स्वागत

Pradesh Samwad Team

आखिरी गेंद में चाहिए थे छह रन, ट्रेंट बोल्ट ने गेंद मैदान से बाहर भेज दी

Pradesh Samwad Team

डॉक्टर एस एम खान एक दिवसीय प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल 10 मई को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment