Pradesh Samwad
देश विदेश

दुबई एक्सपो 2020 में नवरात्रि की धूम, भारतीय संस्कृति में रंगा यूएई


दुबई एक्सपो-2020 में भारतीय मंडप ने नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव की शुरुआत करते हुए संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। एक्सपो में 192 देशों ने हिस्सा लिया है और पहले 10 दिनों में 4,10,000 लोग यहां आए। गायक और लोकप्रिय भारतीय संगीत रियलिटी शो ‘सा रे गा मा’ के विजेता सुधांशु राज ने रविवार को ‘इंडिया पवेलियन’ में अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया।
नवरात्रि का त्योहार नौ रातों तक चलता है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इंडिया पवेलियन के निदेशक गुनीवा चड्ढा ने कहा कि वह व्यापक पैमाने पर दर्शकों के बीच त्योहार की भावना को साझा करना चाहते थे। एक्सपो 2020 दुबई प्राधिकारियों की ओर से जारी बयान में चड्ढा को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, ‘भारत में त्योहार की धूम है और यहां के आंगतुकों का परिचय भी उस संस्कृति से कराते हुए हम यहां उसका उत्सव मना रहे हैं।’
भारत के पंडाल में क्या है खास : भारत का चार मंजिला पंडाल यहां आयुर्वेद, योग, अंतरिक्ष कार्यक्रम और तेजी से बढ़ती 2.5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के मिश्रण के साथ आगंतुकों को लुभाने का वादा करता है। एक्सपो 2020 दुबई छह महीने तक चलने वाला कार्यक्रम है और इसकी शुरुआत एक अक्टूबर को हुई। एक्सपो 2020 दुबई का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन महामारी के चलते इसे टाल दिया गया।
पहले 10 दिनों में बिके 411,768 टिकट : यह पहले दस दिनों में 411,768 टिकट धारक आगंतुकों का स्वागत कर चुका है। एक्सपो 2020 दुबई, 31 मार्च 2022 तक चलता है, जिसमें आगंतुकों के लिए 200 मंडप हैं। प्रत्येक स्थान पर आकर्षण के अलावा, पैनल चर्चा और सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ कई दैनिक कार्यक्रम होते हैं। कोरोना महामारी के बाद यह पहला वैश्विक आयोजन है जिसने अपने दरवाजे पूरी दुनिया के लिए खोल दिए हैं। इसमें यूएई में चल रहे दुनिया के सबसे सफल वैक्सिनेशन प्रोग्राम का भी योगदान है।

Related posts

UNSC में भारत की तालिबान को दो टूक, कहा- काबुल में सत्ता परिवर्तन न तो बातचीत से हुआ, न ही समावेशी है

Pradesh Samwad Team

टीका न लेने वालों के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस्तेमाल किए ‘आपत्तिजनक’ शब्द, खड़ा हुआ विवाद

Pradesh Samwad Team

कब्जाई जमीन लौटाओ… चीन के खिलाफ नेपाल में फूटा गुस्सा, काठमांडू में सड़कों पर उतरे लोग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment